काजोल ने धूमधाम से किया दुर्गा मां का स्वागत, भव्य आयोजन में नजर आईं रानी मुखर्जी और पूरा परिवार


हर साल की तरह इस साल भी काजोल ने धूमधाम से दुर्गा मां का स्वागत किया. इस बार भी एक्ट्रेस का दुर्गा पूजा पंडाल बेहद भव्य और खूबसूरत लग रहा है. एक्ट्रेस ने दुर्गा पूजा मनाते हुए अपने परिवार संग कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

वायरल तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी कजन रानी मुखर्जी के साथ नजर आ रही हैं. दोनों बहनों को फिर से यूं साथ में देखना फैंस के लिए भी सरप्राईज था. दुर्गा पूजा के मौके पर दोनों बहनों को स्टाइलिश लेकिन ट्रेडिशनल अंदाज में देखा गया.

इसके अलावा काजोल ने अपने बाकी के परिवार वालों के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें बहुत पसंद किया जा रहा है. इन सभी ने अपने स्टाइलिश और ट्रेडीशनल आउटफिट से पूरी लाइमलाइट अपने नाम कर ली है.

काजोल के दुर्गा पूजा आयोजन में उनके कजन अयान मुखर्जी भी नजर आए. तीनों भाई-बहनों ने जमकर पोज भी दिए जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. फैंस भी इन कजन का प्यार देख कर उनकी बलाएं ले रहे हैं.

अब बात करें काजोल की तो उन्होंने अपनी खूबसूरती से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. वायरल फोटोज में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी को रेड डिजाइनर ब्लाउज के साथ पेयर किया है. स्टेटमेंट ईयररिंग्स और स्लिक पोनीटेल के साथ उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया है.

इसके साथ ही उन्होंने अपने ब्लाउज के मैचिंग कलर की चूड़ियां भी पहनी हैं. सटल मेकअप में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से काजोल को देख सभी की निगाहें अटक गई हैं. इन वायरल फोटोज में आप देख सकते हैं कि सादगी भरे अंदाज में एक्ट्रेस कितनी हसीन नजर आ रही हैं. काजोल की इन्हीं अदाओं पर तो हर बार फैंस अपना दिल हार बैठते हैं.

हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने शानदार तरीके से मां के आगमन की तैयारियां की. उन्होंने अपने दुर्गा पूजा पंडाल में किसी चीज की कोई कसर नहीं छोड़ा है. फोटोज शेयर करने के महज कुछ ही मिनटों में ये वायरल हो गईं और फैंस जमकर इन तस्वीरों पर अपना प्यार बरसा रहे हैं.
Published at : 28 Sep 2025 08:50 PM (IST)



