मनोरंजन

करीना-सैफ ने बेटे जेह का नारुतो-थीम वाली बर्थडे पार्टी की सेलिब्रेट, करिश्मा से सोहा तक हुए शामिल, देखें तस्वीरें

सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं. दोनों ने काफी समय तक डेट करने के बाद 2012 में शादी की. 2016 में उनके पहले बेटे तैमूर का जन्म हुआ. पांच साल बाद, 2021 में उनके दूसरे बेटे जहांगीर जिन्हें प्यार से जेह बुलाते हैं, उनका जन्म हुआ. जेह आज, 21 फरवरी को अपना 5वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. वहीं, सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर उनके बर्थडे की कुछ झलकियां शेयर की हैं.

करीना-सैफ ने सेलिब्रेट किया बेटे जेह का 5वां बर्थडे
पटौदी परिवार ने छोटे जहांगीर के लिए इस बार नारुतो थीम वाली पार्टी रखी. सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर सैफ और करीना के बेटे जहांगीर के बर्थडे की कुछ मजेदार तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में बर्थडे का ब्वॉय जहांगीर, तैमूर, सैफ, करीना, सोहा, नेहा धूपिया, सबा अली खान और करिश्मा कपूर नजर आ रहे हैं.

एक तस्वीर में जहांगीर अपने मम्मी के साथ खड़े होकर नारुतो का छोटा फिगर पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं. बैकग्राउंड में एक बड़ा बैनर भी दिखाई दे रहा है, जिस पर लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे जेह’ और नारुतो की तस्वीर लगी है. सोहा ने तैमूर और जहांगीर के चेहरे पर लाल दिल के इमोजी भी लगाए.

सोहा ने अपने भतीजे के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट
वहीं, सोहा ने अपने भतीजे के लिए तस्वीरें शेयर करते हुए एक प्यारा और दिल को छू लेने वाला नोट लिखा. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक पल में ही वो पांच साल का हो गया. केक कटिंग के फोटो में तो पूरा हंगामा है. केक तो दिख रहा है लेकिन बर्थडे ब्वॉय, उतना नहीं! (लेकिन उसकी आवाज सुनाई दे रही थी) और इस सब के बीच बेबो बिल्कुल कूल दिख रही हैं, कैसे??!!’

जैसे ही सोहा ने पोस्ट शेयर किया, बेबो ने कमेंट सेक्शन में कई लाल दिल वाले इमोजी डाल दिए. फैंस ने भी जहांगीर को खूब प्यार भेजा और उनके खास दिन पर ढेरों शुभकामनाएं दीं. सबा अली खान ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने ‘डार्लिंग’ भतीजे को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘मेरे डार्लिंग जहांगीर, तुम्हें 5वां जन्मदिन मुबारक हो. मैं तुमसे बहुत बहुत प्यार करती हूं मेरे छोटे योद्धा. हमेशा ऐसे ही रहो. हमेशा प्यार, बूआजान.’



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button