मनोरंजन

करनाल हैरेसमेंट विवाद के बाद पहली बार स्पॉट हुईं मौनी रॉय, इस अंदाज में आईं नजर

मौनी रॉय हाल ही में करनाल इवेंट में नजर आई थीं. इस इवेंट में मौनी हैरेसमेंट का शिकार हो गई थी. अब इस विवाद के बाद एक्ट्रेस पहली बार पब्लिक में स्पॉट हुईं. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है. 

मौनी रॉय हुईं स्पॉट

वीडियो में देखा गया कि मौनी अपनी मैनेजर के साथ दिखीं. वो लाइट कलर की ड्रेस में दिखीं. मौनी ने बालों को खुला छोड़ा और मिनिमल मेकअप किया. एक्ट्रेस का ये अंदाज वायरल है. फैंस ने उनके लुक को काफी पसंद किया.

क्या हुआ था करनाल इवेंट में?
हाल ही में मौनी ने इंस्टाग्राम पर करनाल इवेंट के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि इवेंट में कई बार रोकने के बाद भी उन्हें ऑडियंस में से एक मेंबर ने हैरेस किया. इस इवेंट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में मौनी के गुस्से में स्टेज से जाते हुए देखा जा सकता है.

मौनी ने बताया, ‘करनाल में हाल ही में एक इवेंट हुआ. मैं इससे बहुत परेशान हो गई. गेस्ट का बिहेवियर बहुत खराब था. खासतौर पर दो अंकल का. वो दोनों दादा की उम्र के थे. जैसे ही इवेंट शुरू हुआ और मैं स्टेज की तरफ गई तो उन अंकल और परिवार के सदस्यों (सभी पुरुष) ने फोटो खिंचवाने के लिए मेरे कमर पर हाथ रखा.’

आगे मौनी ने लिखा- वो अंकल ठीक सामने खड़े थे. गंदी-गंदी बातें कर रहे थे. गंदे इशारे कर रहे थे. मेरा नाम लेकर चिढ़ा रहे थे. मुझे ये समझ आया और पहले मैंने उन्हें प्यार से समझाते हुए रोका कि ऐसा न करें. इसके बाद उन्होंने मुझ पर गुलाब फेंकना शुरू कर दिया. इसके बाद परफॉर्मेंस के बीच में मैं स्टेज से बाहर जाने लगी, लेकिन फिर मैंने वापस आकर अपनी परफॉर्मेंस पूरी की. इसके बाद भी वो अंकल रूके नहीं. फिर परिवार वाले या ऑर्गेनाइज़र ने उन्हें सामने से हटाया.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button