ऑफ शोल्डर ग्रीन गाउन पहन मरमैड बनीं शनाया कपूर, कैमरे के सामने दिए ऐसे-ऐसे पोज


शनाया कपूर एक्टिंग और मॉडलिंग के साथ सोशल मीडिया पर भी खासी एक्टिव रहती हैं. जहां हर दिन वो अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं.

वहीं आज यानि शुक्रवार को एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से कुछ खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की. जो खूब वायरल हो रही हैं.

इन तस्वीरों में शनाया कपूर ऑफ शोल्डर ग्रीन गाउन पहनकर कैमरे के सामने इठलाती हुई नजर आई.

शनाया का ये गाउन एकदम मरमैड लुक दे रहा है. एक्ट्रेस ने अपना हसीन अवतार ग्लोसी मेकअप, नेकलपीस और कातिल अदाओं से कंपलीट किया.

सोशल मीडिया यूजर्स को शनाया का ये लुक काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. तस्वीरों पर अभी तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं.

बता दें कि शनाया ने फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया. जिसमें वो बेहतरीन एक्टर विक्रांत मैसी संग नजर आई.

शनाया कपूर बहुत जल्द कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं. जो जल्द ही फ्लोर पर आएंगे.
Published at : 19 Sep 2025 09:13 PM (IST)
Tags :



