उत्तर प्रदेशभारत

ऑनलाइन खरीद रहा था भैंस, लगा 55000 का चूना… गाजीपुर के शख्स को ठगों ने ऐसा लूटा

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पशु ऐप से भैंस खरीदने के नाम पर 55000 की ठगी कर ली गई. पशुपालक ने जब भैंस खरीदने के लिए ठगों के पास 55000 रुपए भेज दिया तो उसने अपना फोन बंद कर लिया. पीड़ित ने जब भैंस की डिलीवरी के लिए फोन किया तो संपर्क नहीं हो सका और फोन बंद जाने लगा. भैंस की डिलीवरी और फोन पर बात नहीं होने पर पशुपालक को आशंका हुई की उसके साथ धोखाधड़ी हुई है. पीड़ित ने सुहवल थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

मामला सुहवल थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले बुद्धिराम पाल जिनको एक भैंस की जरूरत थी और उसे खरीदने के लिए वह अपने मोबाइल पर पशु ऐप देखने लगा. इसी दौरान उन्हें एक पशु ऐप पर उन्हें एक भैंस पसंद आई. इसके बाद उन्होंने उस ऐप पर दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की और भैंस की डील 55000 रुपए में तय हुआ.

भैंस खरीदने के नाम पर ठगी

भैंस खरीदने की बात फाइनल होने पर एक यूपीआई नंबर दिया गया और पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया. पहले ₹1000 मांगे गए और जब बुधीराम ने यूपीआई से पैसे भेजना चाहा तो किसी सुनीता नाम की महिला का नाम शो कर रहा था. जिसके बाद उसने कई बार में 55000 रुपए यूपीआई कर दिए. पैसे भेजे जाने के बाद जब पीड़ित ने संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा.

पैसे लेने के बाद बंद कर लिया फोन

कई बार लगातार फोन करने और मोबाइल के स्विच ऑफ आने पर उसे अपने साथ फराड होने का संदेह हुआ. जिसके बाद उसने सुहवल थाना पहुंचकर पूरी कहानी पुलिस को बताई और फिर अज्ञात के नाम तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया. वहीं पुलिस ने इस मामले में पीड़ित की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button