एशिया कप में नहीं दिखेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट के 7 सुपर स्टार, लिस्ट देख मायूस हो जाएंगे फैंस

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी. इस बार का एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. एशिया कप के इस संस्करण में फैंस के कई फेवरेट खिलाड़ी खेलते हुए नहीं दिखेंगे. इस लिस्ट में भारत के चार, पाकिस्तान के दो और बांग्लादेश का एक खिलाड़ी मौजूद हैं. इन खिलाड़ियों का नाम देखकर यकीनन फैंस मायूस हो जाएंगे और टूर्नामेंट में मिस भी करेंगे.
इस बार एशिया कप में नहीं दिखेंगे ये 7 सुपरस्टार खिलाड़ी
- रोहित शर्मा
भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस बार एशिया कप का हिस्सा नहीं होंगे. क्योंकि इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. वहीं रोहित ने पिछले साल ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था.
- विराट कोहली
भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी इस बार एशिया कप में खेलते हुए नहीं दिखेंगे. क्योंकि रोहित के साथ-साथ कोहली ने भी पिछले साल ही टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था.
- श्रेयस अय्यर
भारतीय धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर सिर्फ इस वजह से एशिया कप में नहीं दिखेंगे. क्योंकि उन्हें एशिया कप के लिए टीम में चुना ही नहीं गया है.
- केएल राहुल
भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल इस समय शानदार फॉर्म में थे. लेकिन उनका भी एशिया कप की टीम में चयन नहीं हुआ. जिसकी वजह से वो एशिया कप में नहीं दिखेंगे.
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम भी इस बार एशिया कप का हिस्सा नहीं होंगे. क्योंकि उन्हें एशिया कप की टीम में चुना नहीं गया था. बाबर लंबे समय से पाकिस्तान की टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं.
- मोहम्मद रिजवान
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी इस बार एशिया कप में खेलते हुए नहीं दिखेंगे. क्योंकि रिजवान को भी पाकिस्तान की एशिया कप की टीम में नहीं चुना गया.
- शाकिब अल हसन
बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी इस बार एशिया कप में नहीं दिखेंगे. क्योंकि पिछले साल उन्होंने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था.



