उत्तर प्रदेशभारत

रामपुर एसपी ने ऐसा क्या बोला कि भड़क गए पप्पू यादव, कहा-भेज दो नॉर्थ ईस्ट

रामपुर एसपी ने ऐसा क्या बोला कि भड़क गए पप्पू यादव, कहा-भेज दो नॉर्थ ईस्ट

रामपुर एसपी पर पप्पू यादव ने साधा निशाना

Rampur SP Anil Kumar Singh controversy: उत्तर प्रदेश के रामपुर के एसपी अनिल कुमार सिंह का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने गोकशी और पशु तस्करी से जुड़े मामलों पर मुस्लिम समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की है. वहीं, उनके बयान पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भड़क गए और उन्होंने निशाना साधते हुए अफसर को नार्थ इस्ट भेजने की सलाह दे डाली.

वायरल वीडियो में अफसर कहते दिख रहे हैं कि इस्लाम के अनुसार कोई भी ऐसा पशु जिसको काटने से किसी अन्य धार्मिक व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुंचती है, उसका मांस खाना हराम है. सच्चा मुसलमान इस तरह का काम नहीं कर सकता. जो भी ये काम कर रहे हैं, वो मुसलमान नहीं हैं. वीडियो में अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल करते दिखते हैं. हालांकि, वायरल वीडियो की टीवी 9 पुष्टि नहीं करता है.

पप्पू यादव ने साधा निशाना

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी इस विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि पहले यह तय किया जाए कि बीफ खाने वाले लोग कितने बड़े अपराधी हैं. उन्होंने खान-पान और हिंदुत्व की राजनीति पर सवाल उठाते हुए विनायक दामोदर सावरकर का भी जिक्र किया.

‘गोवा में हिंदू बीफ खाते हैं’

पप्पू यादव ने कहा, “सावरकर जी तो बीफ खाते थे. लगभग लोग बीफ खाते हैं.” उन्होंने दावा किया कि देश के कई हिस्सों, खासकर उत्तर-पूर्वी राज्यों और गोवा में बड़ी संख्या में हिंदू और सनातनी भी बीफ खाते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि रामपुर के एसपी को इन राज्यों में भेजा जाए तो उन्हें वहां की वास्तविक सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी होगी.

रामपुर में पिछले कुछ दिनों के दौरान पशुवध और पशु तस्करी के कई मामले सामने आए हैं. इन मामलों में पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस और कथित पशु तस्करों के बीच अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ भी हुई, जिसमें कई संदिग्धों को पकड़ा गया. इसी कार्रवाई के दौरान एसपी अनिल कुमार सिंह का बयान सामने आया, जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया.

राहुल कुमार

राहुल कुमार

प्रिंट, TV और डिजिटल की दुनिया को सीखते-समझते लगभग 9 साल हो गए हैं. राजस्थान पत्रिका में अखबार और टीवी की रिपोर्टिंग से शुरुआत… इसके बाद प्रभात खबर पटना में अलग-अलग जिलों के एडिशन का बतौर इंचार्ज 5 साल तक रहा. यहां से दिल्ली आया तो NDTV में काम करने का मौका मिला. अगला पड़ाव TV9 रहा, जहां मैं स्टेट टीम का हिस्सा हूं.

पत्रकारिता का क, ख, ग… माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में सीखा. यहां से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. खबरों में आम आदमी के लिए क्या, किस राजनीतिक हलचल के मायने क्या? बस इसी की तलाश हमेशा रहती है. समाज से जुड़े मुद्दों को उठाना और उसे आसान भाषा में समझाने की कोशिश जारी है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button