मनोरंजन

ईशान खट्टर ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदी लग्जरी प्रॉपर्टी, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर पिछले कुछ दिनों से अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म को लेकर उनकी जमकर तारीफ हो रही है. इसी बीच अब एक और खबर को लेकर एक्टर चर्चा में आ गए हैं. खबरें हैं कि ईशान खट्टर ने हाल ही में एक मुबई के पॉश इलाके में एक लग्जरी घर लिया है. ये ईशान खट्टर की ली हुई पहली प्रॉपर्टी है.

पाली हिल में लिया घर
रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स कंपनी CRE Matrix के मुताबिक, ईशान खट्टर ने मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल में एक बेहद लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. जिसकी कीमत करोड़ों में है. ईशान का नया घर नवरोज प्रीमाइसिस को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड के नवरोज अपार्टमेंट में है. ये घर 2,989.05 स्क्वायर फुट के बिल्डअप एरिया में बना है. हाल ही में इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन किया गया, जिसके बाद से ही ये खबरें जोरों पर हैं.

क्या है कीमत?
ईशान ने जो घर खरीदा है उसकी कीमत 29.37 करोड़ रुपये है. जिसके लिए ईशान खट्टर ने 1.76 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है. इसके साथ ही इसमें चार पार्किंग स्पेस भी हैं. ये ईशान खट्टर द्वारा खरीदी गई पहली प्रॉपर्टी है. फिलहाल एक्टर बांद्रा में ही समंदर किनारे एक 3 बीएचके फ्लैट में रहते हैं.

ईशान खट्टर का करियर
बता दें कि ईसान खट्टर शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं. ईशान, नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे हैं. उन्होंने शाहिद के साथ ‘वाह लाइफ हो तो ऐसी’ फिल्म में बतौर बाल कलाकार काम किया था. ईशान में अपना बॉलीवुड डेब्यू 2017 में आई फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से किया था. इसके बाद उन्हें लगातार काम मिलता चला गया. ईशान की एक्टिंग और उनके डांस की तारीफें हर कोई करता है. हाल ही में आई फिल्म ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर के लिए भेजा गया था. सभी की निगाहें ऑस्कर नॉमिनेशन वाले दिन इसी फिल्म पर थीं हालांकि ये नॉमिनेशंस में शामिल नहीं हो पाईं.लेकिन फिल्म में ईशान की खूब तारीफें हो रही हैं. फिल्म में ईशान के साथ ‘मर्दानी 2’ फेम विशाल जेठवा भी नजर आए थे.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button