विश्व

ईरान-इजरायल जंग: एयर स्ट्राइक में ईरानी सेना का कमांडर ढेर, नेतन्याहू का आया बयान, जानें क्या कहा

ईरान-इजरायल के बीच जंग का ऐलान हो गया है. अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरानी सेना के कमांडर-इन-चीफ आमिर हतामी के मारे जाने की खबर है. इसके अलावा सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के घर पर हमले के भी कई वीडियो सामने आए हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व को धमकी दी है कि सरेंडर करो वरना कहीं छिप नहीं पाओगे. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान में 30 ठिकानों पर हमला किया है. इजरायल ने अपने इस ऑपरेशन का नाम शील्ड ऑफ जुडा यानी कि यहूदी की ढाल रखा है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को शेर की दहाड़ नाम दिया है. यह ईरान के खिलाफ इजराइली हमले का सैन्य और रणनीतिक नाम है. इसे ऐतिहासिक रूप से यूहदी प्रतीक और यहूदा के शेर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है और इसे येरुशलम की ताकत और शक्ति का प्रतीक बताया जाता है.

ईरान पर हमले के बाद क्या बोले नेतन्याहू 
इजरायल के प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि महज़ एक घंटे पहले इजरायल और अमेरिका ने ईरान में आतंकवादी शासन द्वारा पैद किए गए अस्तित्वगत खतरे को समाप्त करने के लिए अभियान शुरू किया है. मैं अपने महान मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके ऐतिहासिक नेतृत्व के लिए धन्यवाद देता हूं. इस हत्यारे आतंकवादी शासन को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, जो इसे पूरी मानवता के लिए खतरा बनने में सक्षम बना देगा. हम साथ खड़े रहेंगे, साथ मिलकर लड़ेंगे और साथ मिलकर इजरायल की अमरता सुनिश्चित करेंगे.

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी
भारतीय दूतावास ने इजरायल में एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए इजरायल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय सतर्क रहें. भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इजरायली अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें. 

इंडिगो की एडवाइजरी
इंडिगो ने भी बयान जारी कर कहा है कि हम ईरान और उसके हवाई क्षेत्र से संबंधित क्षेत्रीय अपडेट पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं. हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. यात्रियों को प्रस्थान से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी जाती है. किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर पंजीकृत संपर्क विवरणों के जरिए तुरंत अपडेट भेजा जाएगा. हम आपको लगातार सूचित करते रहेंगे और इस दौरान अपना अटूट सहयोग प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं.

ये भी पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2 की झलक से कांपा पाकिस्तान, पोखरण में भारतीय वायुसेना ने गिराया 12 टन बारूद



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button