खेल

इस खिलाड़ी का टी20 वर्ल्ड कप में खेलना संदिग्ध, पीठ की चोट के चलते एशेज के बचे दो मैच से बाहर

Pat Cummins Doubtful To Play In The ICC T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस का अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप में खेलना संदिग्ध है. वो पीठ की चोट से अभी तक पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं. कमिंस इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले दो मैच में नहीं खेल पाए थे. उन्होंने एडिलेड में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट में वापसी की और छह विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई. कमिंस अब इस श्रृंखला के बाकी बचे दो मैच में नहीं खेल पाएंगे और यहां तक ​​कि उनका टी20 विश्व कप में खेलना भी संदिग्ध है. ऑलराउंडर मिचेल मार्श टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हैं.

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच ने दिया बयान

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘विश्व कप का बेसब्री से इंतजार है. कमिंस इस टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल होंगे या नहीं, मैं अभी इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कर सकता. फिलहाल स्थिति अनिश्चित है. हमें उम्मीद है कि वो तब तक फिट हो जाएंगे.’

उन्होंने कहा, ‘वो ठीक हैं लेकिन हम किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं. हमने सीरीज जीत ली है और यही हमारा लक्ष्य था. वो सीरीज के बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे. उनकी वापसी को लेकर हमने काफी समय पहले चर्चा की थी.’ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी, 2026 से शुरू होगा और उसका फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया को अपना पहला मैच 11 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड के खिलाफ खेलना है.

एशेज सीरीज के बचे दो मैच में कमिंस के जगह स्मिथ करेंगे कप्तानी

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस हैं, लेकिन एशेज सीरीज के बचे दो मैच में वो टीम का हिस्सा नहीं होंगे, तो कप्तानी का दारोमदार एक बार फिर से स्टीव स्मिथ को सौंपा गया है. स्टीव स्मिथ ने इस एशेज के पहले दो टेस्ट में भी कप्तानी की थी, जब कमिंस इंजरी के चलते बाहर थे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button