मनोरंजन

इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर रिलीज, 78 साल पुरानी प्रेम कहानी ने फैंस को किया इमोशनल

निर्देशक इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आते हैं. फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय की एक प्रेम कहानी को दिखाती है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है.

‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर हुआ रिलीज

फिल्म के टीजर में एक ऐसी कहानी की झलक देखने को मिलती है, जो समय के साथ कई पीढ़ियों को जोड़ती है. इसमें एक्टर नसीरुद्दीन शाह एक बूढ़े व्यक्ति के किरदार में हैं, जो करीब 78 साल पुरानी अपनी प्रेम कहानी, अपने पोते यानी दिलजीत दोसांझ को सुनाते हैं. जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, दर्शकों को उस समय में ले जाया जाता है जब देश का बंटवारा नहीं हुआ था. टीजर में हरे-भरे खेत, पुरानी ट्रेनें और हवेलियां दिखाई देती हैं, जो उस माहौल को जीवंत बना देती हैं. वहीं दूसरी ओर आज के कुछ सीन्स भी दिखाए गए हैं, जहां पोता पुराने फोटो और फिल्मों के जरिए अपने दादा की यादों को फिर से ताजा करने की कोशिश करता है.


दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर हुआ रिलीज, शरवरी वाघ और वेदांग रैना की जोड़ी किया हैरान

दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर हुआ रिलीज, शरवरी वाघ और वेदांग रैना की जोड़ी किया हैरान

फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कई दर्शकों ने इसकी तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, ये फिल्म लंबे समय तक हमारे दिल में बसी रहेगी. वहीं दूसरे यूजर ने इसे हिट कहा. इसके अलावा कई लोगों ने दिल वाले इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी.

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म की कहानी दिखाती है कि सच्चा प्यार समय और सीमाओं से भी बड़ा होता है. ‘मैं वापस आऊंगा’ भी उसी वादे और उम्मीद को दर्शाता है, जो सालों बाद भी दिलों में जिंदा रहती है. टीजर के आखिर में दिलजीत दोसांझ दर्शकों से कहते नजर आते हैं कि अगर आपने बंटवारे तक की कहानी देख ली है तो ‘लाइक, कमेंट और सब्सक्राइब’ जरूर करें. बताया जा रहा है कि यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को एक यादगार और इमोशनल कहानी से जोड़ने की कोशिश करेगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button