उत्तर प्रदेशभारत

आवारा सांड का तांडव… दाऊजी महाराज मेले में जमकर मचाया उत्पात, लोगों को उठा-उठाकर पटका; देखें Video

आवारा सांड का तांडव... दाऊजी महाराज मेले में जमकर मचाया उत्पात, लोगों को उठा-उठाकर पटका; देखें Video

मेले में आवारा सांड का तांडव

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के दाऊजी महाराज मेले में चल रहे पंजाबी दरबार कार्यक्रम के दौरान एक आवारा सांड दर्शकों की भीड़ के बीच घुस आया. आवारा सांड ने मेले में मौजूद लोगों पर अचानक हमला बोल दिया. जिससे मेले में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. इस दौरान लोग अपनी जान बचाते हुए इधर-उधर भागते हुए नजर आए. आवारा सांड ने कई लोगों को उठाकर फेंक दिया. जिससे कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं.

मेले में मौजूद पुलिस सुरक्षा कर्मियों ने आवारा सांड को भगाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक सांड उत्पात मचाता रहा. आवारा सांड ने दंगल की मिट्टी को भी खूब उड़ाया मनो जैसे दंगल में पहलवानों की कमी रह गई, जिसको आवारा सांड पूरी करने पहुंचा हो. वही इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि दाऊजी महाराज मेला परिसर में पंजाबी दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था.

मेले में आवारा सांड का तंडाव

इस पंजाबी दरबार कार्यक्रम में कई प्रमुख कलाकारों को प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था. मंच पर मौजूद कलाकार जब अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे, तभी अचानक एक आवारा सांड दर्शकों की भीड़ में घुस आया. आवारा सांड ने लोगों के बीच जमकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया. मेला पंडाल में मौजूद लोग और पुलिस कर्मी आवारा सांड को देखकर इधर-उधर भागने लगे. वहीं, मेला श्री दाऊजी महाराज की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी आवारा सांड को भगाने का काफी प्रयास किया.

सांड के हमले में कई लोग घायल

सांड के तांडव को देख कर वह भी खुद को असहाय महसूस कर रहे थे. लोगों के शोर-शराबे से आवारा सांड इधर-उधर भागने लगा. फिर कहीं जाकर बड़ी ही मुश्किल से उसको वहां से भगाया गया. इस बीच सांड ने कई लोगों को घायल कर दिया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सांड का तांडव साफतौर पर देखा जा सकता है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button