खेल

‘आपको एक्सपोज कर…’, 3 बार शून्य पर आउट हुए अभिषेक शर्मा के लिए ये क्या बोल गए पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को लेकर कहा था कि वह बस एक स्लॉगर हैं, इस बयान की खूब आलोचना हुई थी क्योंकि अभिषेक दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं. अभिषेक का बल्ला इस टूर्नामेंट में अभी तक चला नहीं है, 3 पारियों के बाद भी अभी तक उनका खाता नहीं खुला है. अब आमिर ने अभिषेक को लेकर एक और बयान दिया और भारतीय बल्लेबाज को एक सलाह दी.

अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे. इस टूर्नामेंट के पहले मैच में भी वह खाता नहीं खोल पाए थे और नीदरलैंड के खिलाफ भी शून्य पर आउट हुए. अभिषेक के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया, वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने आशीष नेहरा की बराबरी की. मोहम्मद आमिर का मानना है कि अभिषेक हर गेंद को अपने कंफर्ट जोन में चाहते हैं. उन्होंने हर गेंद पर बॉउंड्री मारने की कोशिश नहीं करने की सलाह दी.

अभिषेक शर्मा को लेकर क्या बोले आमिर?

जियो न्यूज पर मोहम्मद आमिर ने कहा, “जब सईम अयूब ने कुछ समय पहले पाकिस्तान सुपर लीग में शुरुआत की थी तो उनके साथ भी यही समस्या थी. वह नया टीम में आया था और हर गेंद पर बिना देखे शॉट मार रहा था. कोई उसकी कमजोरी नहीं जानता था, क्योंकि उसके अधिकतर शॉट्स लेग साइड पर होते थे. ऐसे में आप तीसरे या चौथे स्टंप पर गेंदबाजी करते हैं तो उन्हें दिक्कत होती. अपने पिछले मैचों में भी वह ऑफ साइड पर खेलने के प्रयास में आउट हुआ. जब तक वह अपने ऑफ साइड के खेल को नहीं सुधारते, वह आगे नहीं बढ़ सकते. बड़े गेंदबाज हमेशा आपकी कमजोरी को देखेंगे और आपके कंफर्ट जोन से बाहर गेंदें डालेंगे.”

आमिर ने आगे कहा, “अभिषेक शर्मा के लिए भी ऐसा ही है. वह हर गेंद को स्लॉट में चाहता है, जिससे वह उसे मार सके. लेकिन क्रिकेट के सबसे ऊंचे लेवल पर, या ओडीआई में हर गेंद पर लप्पा नहीं घुमा सकते. सलमान अली आगा और आर्यन दत्त ने उन्हें इसी तरह आउट किया. इंटरनेशनल क्रिकेट आपको एक्सपोज कर देगा.”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button