‘अस्सी’ vs ‘दो दीवाने सहर में’: तापसी पड़ीं मृणाल- सिद्धांत की जोड़ी पर भारी, दूसरे दिन किया दोनों फिल्मों ने इतना कलेक्शन

‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’ दोनों ही फिल्में 20 फरवरी यानी बीते दिन ही रिलीज हुई हैं. दोनों फिल्मों की कहानी एक दूसरे से बिलकुल ही जुदा है, लेकिन फिर भी दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेश चल रहा है. दोनों फिल्में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. आइये जानते हैं इन दोनों फिल्मों ने रिलीज के दूसरे दिन कितनी कमाई कर ली है.
दूसरे दिन का कलेक्शन कैसा रहा?
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘अस्सी’ एक रेप केस पर आधारित कहानी है, जो लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ती है. तो वहीं मृणाल और सिद्धांत की फिल्म एक लव स्टोरी है, जो इस समय की जनरेशन को अपने करीब खींचती है. दोनों ही फिल्मों का जोनल बेहद अलग है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर देख लग रहा है दोनों को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं.
‘अस्सी’ ने रिलीज के पहले दिन नेट 1 करोड़ का कलेक्शन किया था. तो वहीं ‘दो दीवाने सहर में’ ने 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन पहले दिन में किया है. जो ‘अस्सी’ से 25 लाख रुपये ज्यादा है. तो आइये जानते हैं दोनों फिल्मों का दूसरे दिन का कलेक्शन सैकनिक के डाटा के मुताबिक:
| हर दिन का कलेक्शन | अस्सी | दो दीवाने सहर में |
| पहला दिन | 1 करोड़ रुपये | 1.25 करोड़ रुपये |
| दूसरा दिन | 1.34 करोड़ रुपये (रात 9 बजे तक) | 0.88 करोड़ रुपये (रात 9 बजे तक) |
| टोटल: | 2.34 करोड़ रुपये | 2.13 करोड़ रुपये |
‘अस्सी’ की ऑक्यूपेंसी
तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन के मॉर्निंग शो की ऑक्यूपेंसी 5.18 प्रतिशत रही, दोपहर के शो की 11.28 प्रतिशत, तो वहीं शाम के शो की ऑक्यूपेंसी 13.97 प्रतिशत रही है.
‘दो दीवाने सहर में’ की ऑक्यूपेंसी
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन मॉर्निंग शो में ऑक्यूपेंसी 5.21 प्रतिशत रही, दोपहर के शो की 10.49 प्रतिशत रही, तो वहीं शाम के शो की 11.59 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही.
‘अस्सी’ vs ‘दो दीवाने सहर में’
ये दोनों फिल्में अलग- अलग जोनर की हैं, ऐसे में दोनों की ऑडियंस भी अलग अलग तरह की ही है. बात करें थिएटर्स की तो दोनों ही फिल्मों को अलग- अलग शहरों में लगभग एक जैसी ही स्क्रीन्स यानी थिएटर्स मिले हैं. ऐसे में ये कॉम्पिटीशन और भी तगड़ा हो जाता है. फिलहाल के आंकड़ों के हिसाब से तो ‘दो दीवाने सहर में’ ने पहले दिन जहां तापसी की फिल्म को पीछे कर दिया था, वहीं दूसरे दिन ये फिल्म ‘अस्सी’ के सामने फीकी होती दिखाई दे रही है. अब आने वाले दिनों में देखना होगा कि ‘अस्सी’ या ‘दो दीवाने सहर में’ फिल्में एक दूसरे को पछाड़ पाती हैं या नहीं.



