उत्तर प्रदेशभारत

असम के सब्सिडी वाले ट्रैक्टर UP में लाकर बेच देते, 3 अरेस्ट; कैसे होता था तस्करी का ये खेल?

असम के सब्सिडी वाले ट्रैक्टर UP में लाकर बेच देते, 3 अरेस्ट; कैसे होता था तस्करी का ये खेल?

पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी

असम राज्य से कंटेनर में लोड कर अवैध तरीके से लाए गए 6 ट्रैक्टरों के साथ मुरादाबाद की पकबाड़ा पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इन ट्रैक्टरों को सहारनपुर में बेचने की योजना थी. इससे पहले भी आरोपी इसी तरह 6 ट्रैक्टर मंगवाकर मुजफ्फरनगर में बेच चुके थे. असम में किसान फाइनेंस पर ट्रैक्टर लेते हैं, लेकिन जब वो समय पर किश्तें नहीं चुका पाते तो कुछ बिचौलिए उनसे ट्रैक्टर कम कीमत पर खरीद लेते हैं.

इसके बाद असली मालिक थाने में चोरी की तहरीर दर्ज कराते हैं. इन ट्रैक्टरों के नंबर बदलकर और नकली कागजात तैयार कर यूपी लाकर मोटे दामों में बेच दिया जाता है. मुरादाबाद की पकबाड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे पर स्थित सिंह ढाबा पर दो कंटेनरों में बाहर से लाए गए ट्रैक्टरों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई जा रही है.

कोई वैध दस्तावेज नहीं दे पाए आरोपी

इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर से मोहम्मद रिजवान, आशीष मल्होत्रा और मोहम्मद जुनैद को पकड़ लिया. जब उनसे दस्तावेज मांगे गए तो वो कोई वैध कागज प्रस्तुत नहीं कर पाए. पूछताछ में आशीष ने बताया कि वह सहारनपुर का रहने वाला है और वहीं उसका ट्रैक्टर गैराज है. असम में उसके कुछ लोगों से संपर्क हैं, जिनकी मदद से वह ट्रैक्टर गुवाहाटी से कंटेनरों के जरिए लाता था और बाद में नंबर प्लेट बदलकर सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में बेच देता था.

जांच में सामने आया कि असम के किसान सरकारी सब्सिडी और फाइनेंस पर ट्रैक्टर खरीदते हैं. जब किश्तें अटक जाती हैं या सब्सिडी का पैसा खाते में आने के बाद फाइनेंस कंपनी जब्ती की कार्रवाई करती है, तो वहां के दलाल किसानों से यह ट्रैक्टर कम दाम पर खरीद लेते हैं. इसके बाद आरोपी इन्हें बिना विक्रय पत्र और मूल कागजात के उठा लाते हैं और नकली दस्तावेज तैयार कर यूपी में अधिक कीमत पर बेचकर फायदा कमाते हैं.

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने क्या बताया?

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सूचना पर दबिश देकर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया. आशीष ने कबूल किया कि उसने 9 लाख रुपये में 6 ट्रैक्टर खरीदे थे और योजना थी कि सहारनपुर में इन्हें नकली कागज बनवाकर 2 से 2.5 लाख रुपये प्रति ट्रैक्टर में बेचा जाए. पुलिस ने मौके से ACE DI 350 NG, NEW HOLLAND 3600, MAHINDRA 555 DI Power, Mahindra YUVO 575 DI, Shaktimaan-45 और MAHINDRA 575 DI बरामद किए हैं.

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पकबाड़ा थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. साथ ही, एक टीम को असम भेजा गया है ताकि पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके.

ये भी पढ़ें:नोएडा-लखनऊ को भूल जाइए, यूपी के इस शहर की बदलने वाली है काया पांच चौराहों की होगी री-डिजाइनिंग

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button