मनोरंजन

Thursday Box Office: गुरुवार को फिर ‘भूत बंगला’ ने मारी बाजी, ‘माइकल’ और ‘धुरंधर 2’ ने भी किया कमाल, जानें- बाकी फिल्मों का हाल

गुरुवार को बॉक्स ऑफिस का हिसाब-किताब थोड़ा ठंडा रहा और सिनेमाघरों में मौजूद किसी भी फिल्म के कलेक्शन में इजाफा नहीं देखा गया. हालांकि अक्षय कुमार की भूत बंगला की कमाई स्थिर रही. वहीं माइकल ने भी ठीक ठाक कमाई की. चलिए यहां जानते हैं इन फिल्मों के साथ गिन्नी वेड्स सनी 2 और 43 दिन पुरानी धुरंधर ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

भूत बंगला ने दूसरे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
अक्षय कुमार की भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. इस दौरान इस फिल्म ने ठीक ठाक कमाई की है. वहीं दूसरे गुरुवार को इसका कलेक्शन स्थिर रहा यानी ना तो इसकी कमाई घटी ना ही बढ़ी. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 14वें दिन, भूत बंगला ने 3.50 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन अब 128.15 करोड़ हो गया है जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 152.15 करोड़ हो गई है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने 14वें दिन 0.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 52.25 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 204.40 करोड़ हो गया है.

गिन्नी वेड्स सनी 2 ने गुरुवार को कितनी की कमाई?
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर गिन्नी वेड्स सनी 2 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है. इस फिल्म की ठंडी शुरुआत हुई थी और इसके बाद इसका कलेक्शन गिरता चला गया. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को इस फिल्म ने भारत में महज 0.07 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद इसकी कुल कमाई 1.54 करोड़ रुपये हो पाई है.

ये भी पढ़ें:-Bhooth Bangla BO Day 14: ‘भूत बंगला’ ने 14वें दिन भी किया कमाल, 125 करोड़ का आंकड़ा किया पार, अब ‘स्काई फोर्स’ का तोड़ेगी रिकॉर्ड

माइकल ने गुरुवार को कितनी की कमाई?
टोनी फुक्वा की माइकल जैक्सन की लाइफ पर बेस्ड फिल्म ‘माइकल’, में दिवंगत पॉपस्टार के भतीजे जाफर जैक्सन ने अभिनय किया है. इसे भारतीय दर्शकों ने खूब पसंद किया है. बता दें कि ये फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने गुरुवार को भारत में 2.50 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का एक हफ्ते का कुल कलेक्शन 26.05 करोड़ रुपये हो गया है.

धुरंधर 2 ने 7वें गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज के सातवें हफ्ते में एंट्री कर गई है लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 43वें दिन यानी 7वें गुरुवार को 1.10 करोड़ की नेट कमाई की. इसी के साथ इसका भारत में नेट कलेक्शन अब 1135.04 करोड़ हो गया है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 1358.51 करोड़ हुआ है. वहीं विदेशों में, फिल्म ने 43वें दिन 0.20 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 425.15 करोड़ हो गया है जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1783.66 करोड़ की कमाई कर डाली है.

ये भी पढ़ें:-माथे पर तिलक, पगड़ी और मूछें… ‘राजा शिवाजी’ से सलमान खान का फर्स्ट लुक हुआ वायरल

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button