मनोरंजन

राजपाल यादव का खुलासा जेल में नहीं मिला कोई खास ट्रीटमेंट, बोले-‘हर हाल में जीना सीख लिया’

राजपाल यादव पिछले दिनों काफी चर्चा में रहे थे. दरअसल, चेक बाउंस मामले में एक्टर ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था. अब वो जमानत पर बाहर आ चुके हैं. हाल ही में फराह खान उनसे मिलने पहुंची, जिसकी छलक उन्होंने अपने व्लॉग में दिखलाई.

इस दौरान फराह खान ने उनसे उनके जेल में बिताए समय को याद किया और उन लोगों के बारे में भी बात की जिन्होंने मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया.राजपाल यादव से मिलकर फराह खान ने कहा कि वो इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड, बेहद फनी और सबसे अनुभवी एक्टर्स में से एक हैं.

राजपाल यादव ने फराह खान से मुश्किल दिनों के बारे में की बात

व्लॉग में देखने को मिला कि राजपाल यादव ने फराह खान को गले लगाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान फराह ने कहा,’देखो सबसे बड़े स्टार को.’यहां तक कि दिलीप ने राजपाल यादव के पैर तक छुए.फराह ने राजपाल से यादव से पूछा कि कैसे हो.

मैं तुमसे सालों बाद मिल रही हूं.फराह ने राजपाल यादव को कहा,’तुम्हें आजाद घूमते देख मैं बहुत खुश हूं.’फराह ने राजपाल यादव से पूछा कि अब सब ठीक है ना.जब तुम जेल में थे तब वहां तुम्हारे साथ कैसा व्यवहार होता था.

क्या तुम्हें आम इंसान की तरह ट्रीट किया जाता था या फिर स्टार होने की वजह से को स्पेशल ट्रीटमेंट मिली. क्या वहां भी तुम्हारे फैंस थे.राजपाल यादव ने इसके जवाब में कहा,’नहीं, मैंने हर तरह के हालात में जीना सीखा लिया है.’इस पर फराह खान ने एग्री करते हुए कहा कि हां ये तो है.

ये हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हैं और हर एक्टर को कड़ी टक्कर देते हैं.राजपाल यादव ने आगे कहा,’आज 800 करोड़ लोग हैं और ये सोचो 600 करोड़ लोगों में भारतीय सिनेमा राज करता है और इस सिनेमा के माध्यम से जो नाम नहीं जानता है वो शक्ल देख कहता है ये बॉलीवुड एक्टर है. इस सिनेमा ने इतना कुछ दिया है और इसकी वजह से कोई ऐसी चीज है तो सिनेमा के अंदर रहकर, सिनेमा के लोगों के बीच में रह कर. दूध का दूध और पानी का पानी सामने निकले उसके लिए भी हमेशा तैयारी की और तैयार रहूंगा.’

ये भी पढ़ें:-एक्ट्रेस बनने मुंबई नहीं आई थीं गोविंदा की भांजी आरती सिंह, बोलीं-‘मुझे परिवार चाहिए था, क्योंकि…’

 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button