उत्तर प्रदेशभारत

अगर कोई कहेगा कि मैं तेरी गर्मी निकाल दूंगा तो, ठाकुर महिला कर्मचारी ने दी सफाई, वायरल Video पर कही ये बात

अगर कोई कहेगा कि मैं तेरी गर्मी निकाल दूंगा तो, ठाकुर महिला कर्मचारी ने दी सफाई, वायरल Video पर कही ये बात

आस्था सिंह का वीडियो.

कानपुर सिटी के पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC बैंक से एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें एक बैंक की महिला कर्मचारी आस्था सिंह किसी महिला पर आगबबूला होती नजर आईं. वीडियो में दिखा कि आस्था सिंह न केवल महिला ग्राहक को भद्दी-भद्दी गालियां देती दिखीं, बल्कि जाति का रौब भी दिखाती दिखीं. मगर अब आस्था सिंह ने इस पर सफाई दी है. उन्होंने अपने ‘मैं ठाकुर हूं’ वाले बयान को सही बताया. पूरी कहानी बताई कि किसने उनसे बदतमीजी की थी, जिसके बाद उन्होंने ये स्टेटमेंट दी. साथ ही ये भी कहा कि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया गया है.

आस्था सिंह ने कहा- आप सभी ने मेरा वीडियो जरूर देखा होगा. आपने एक पक्ष की बात तो सुन ली. मगर मैं आपको सच्चाई बताती हूं. मैं अब अपना पक्ष रखना चाहती हूं. ये वीडियो 6 जनवरी का है. अभी का नहीं है. ये किसी कस्टमर का वीडियो नहीं है. ये हमारे ही बैंक में काम करने वाली एक महिला के पति संग बहस का वीडियो है. जिसके गलत तरीके से बताकर फैलाया जा रहा है. इसे जाति के एंगल से भी लोग जोड़ रगे हैं. दरअसल, जो महिला हमारे यहां काम कर रही थी, उसने बैंक से रिजाइन किया था. मगर उसे उसी दिन रिलीविंग चाहिए थी. उनकी ननद सुबह से बैंक में आकर बैठी थीं. महिला की ननद से मेरी थोड़ी बहुत बहस हुई थी. उसी ननद ने अपने भाई को (जो महिला बैंक में काम करती है, उसके पति) ये सब बताया.

‘हां मैं ठाकुर हूं, मुझे अपनी जाति पर गर्व है’

आके कहा- बैंक साढ़े तीन बजे बंद हो जाता है. महिला कर्मचारी का पति साढ़े चार बजे बैंक आया. उसने भी मेरे साथ अभद्रता की. उसने सीधे मेरे डेस्क पर आकर मेरी जाति पूछी. बोला कि कौन सी जाति की हो जो इतनी गर्मी है तुझमें. मैं तेरी सारी गर्मी निकाल दूंगा. सारी हेकड़ी निकाल दूंगा. उसने मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसके बाद मैंने ये स्टेटमेंट दी. हां मेरे शब्द गलत थे. मैं जानती हूं कि मैं पब्लिक की सेवा के लिए बैठी हूं और मुझे शब्दों का काफी सोच समझकर चयन करना चाहिए था. लेकिन अगर कोई मुझे आकर ऐसा कहेगा कि मैं तेरी गर्मी निकाल दूंगा तो मैं भी चुप नहीं रहूंगी. मैंने कहा था कि मैं ठाकुर हूं तो हां मैं ठाकुर हूं. मुझे अपनी जाति पर गर्व है.

फिलहाल पुलिस कार्रवाई से इनकार

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बैंक प्रबंधन व कर्मचारी के खिलाफ भारी आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं. हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. शिकायत मिलने के बाद ही मामले में विधिक कार्रवाई की बात कही जा रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button