उत्तर प्रदेशभारत

‘होली साल में एक बार, जुम्मा 52 बार’… वाले बयान पर CO अनुज चौधरी को DGP प्रशांत कुमार ने दी क्लीन चिट

'होली साल में एक बार, जुम्मा 52 बार'... वाले बयान पर CO अनुज चौधरी को DGP प्रशांत कुमार ने दी क्लीन चिट

सीओ अनुज चौधरी

उत्तर प्रदेश के संभल में तैनात सीओ अनुज चौधरी को होली और जुमे की नमाज पर दिए बयान पर क्लीनचिट मिली है. जांच में अनुज चौधरी को क्लीनचिट मिली है. जांच रिपोर्ट में अनुज चौधरी को क्लीन चिट दी गई है. दरअसल, सीओ अनुज चौधरी ने अपने एक बयान में कहा था कि जुमा साल में 52 बार आता है जबकि होली साल में एक बार आती है. अगर किसी को रंग से परेशानी है तो वह घर से बाहर न निकले. होली के दिन घर में ही नमाज अदा करें. इसके बाद उन्होंने कहा था कि अगर ईद की सिवई खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी पड़ेगी.

सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ अमिताभ ठाकुर ने सरकारी सेवक आचरण नियमावली का हवाला देते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी. रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत के आधार पर हुई जांच में सीओ को क्लीन चिट मिली है.

अक्सर बयानों से सुर्खियों में रहे अनुज चौधरी

उत्तर प्रदेश के संभल के सीओ अनुज चौधरी अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. वहीं इससे पहले उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं थी. जिसमें वो पुलिस यूनिफार्म में थे और उनके हाथ में गदा था. जिनको लेकर भी विवाद हुआ था और अनुज चौधरी पर वर्दी के नियमों का उल्लघंन करने का आरोप लगा था. यहां तक की पुलिस अधिकारियों से उनकी शिकायत भी की गई थी.

ये भी पढ़ें

पीस कमेटी की बैठक में दिया था ये बयान

संभल सीओ अनुज चौधरी ने होली से पहले हुई मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ हुई पीस मीटिंग में कहा था कि जिन लोगों को रंगों से दिक्कत है वो होली के दिन घरों से न निकलें. साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि किसी को भी जबरन रंग न लगाया जाए. अनुज चौधरी ने कहा था कि जुमे की नमाज साल में 52 दिन होती है, लेकिन होली साल में एक बार आती है. जिसको भी रंगों से दिक्कत हो वह अपने घरों में ही नमाज अदा करें. ईद से पहले भी पीस कमेटी की बैठक में उन्होंने कहा था कि ईद की सिवई खिलानी है तो होली की गुझिया भी खानी होगी.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button