मनोरंजन

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ में तबू को क्यों नहीं किया गया कास्ट? प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह

सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ को लेकर काफी बज बना हुआ है. ये वॉर ड्रामा फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. ये फिल्म 1997 में आई ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर’ की सीक्वल है. हालांकि पहले पार्ट से सिर्फ सनी देओल ‘बॉर्डर 2’ में हैं. वहीं सनी की पत्नी का रोल करने वाली तबू को सीक्वल में कास्ट नहीं किया गया है. ऐसे में जे पी दत्ता की बेटी और निर्माता निधि दत्ता, जो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के लिए तैयार हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिर तबू को फिल्म के दूसरे भाग में क्यों नहीं लिया गया?

तबू को ‘बॉर्डर 2’ में क्यों नही किया गया कास्ट?
निधि ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान आईएएनएस  से ​​बात करते हुए कहा कि ‘बॉर्डर 2’ भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध से अलग एक वॉर पर बेस्ड है, न कि लोंगेवाला की लड़ाई पर, इसलिए पहले भाग के कुछ ही कलाकार इस फिल्म में नजर आते हैं.

उन्होंने बताया, “सनी देओल फिल्म में कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार नहीं निभा रहे हैं. फिल्म से जुड़ी सभी जानकारियों से आपको समझ आ गया होगा कि मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी, जिनका किरदार उन्होंने पहली फिल्म में निभाया था, एक अलग किरदार है. इसलिए जाहिर है, उनकी पत्नी भी अलग होंगी.” उन्होंने यह भी बताया कि दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने नैतिक जिम्मेदारी के तौर पर उन्हें यह फिल्म सौंपी थी.

दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन ने सौंपी थी फिल्म
उन्होंने कहा, “यह एक जिम्मेदारी है, कोई आइडिया नहीं. हमारे दिवंगत चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल बिपिन रावत ने कुछ साल पहले मुझे और मेरे पिता को दिल्ली बुलाया था. उस दौरान उन्होंने हमें 22 ऐसे नायकों की कहानियां सुनाई थीं, जिनमें से 3 और 4 इस फिल्म में हैं. उन्होंने कहा था कि ये हमारे शहीदों, हमारे सैनिकों की कुछ कहानियां हैं, जिन्हें जनता तक पहुंचाना जरूरी है. उन्होंने यह जिम्मेदारी मुझे और मेरे पिता को सौंपी थी. उसके बाद, दुर्भाग्यवश, हमने उन्हें एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में खो दिया. इसलिए मैं कहूंगी कि यह फिल्म सिर्फ मेरा और मेरे पिता का सपना नहीं है। मुझे लगता है कि यह दिवंगत जनरल बिपिन रावत जी का भी सपना था.

 उनके निधन के डेढ़ साल बाद, जब मैं सोच रही थी कि अगली जेपी फिल्मों में हमें क्या करना चाहिए, मेरे पिता के साथ क्या करना चाहिए, उस समय उन 22 कहानियों में से कुछ कहानियां ऐसी थीं जो अब मेरे पास नहीं हैं, जिन्हें मैंने एक साथ मिलाकर 4 कहानियों की स्क्रिप्ट लिखी और बस यही है. बॉर्डर 2 अब आपके सामने है.”

 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button