मनोरंजन

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म के नाम से उठा पर्दा, फर्स्ट पोस्टर के साथ अनाउंस हुई रिलीज डेट

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के साथ आने वाली फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में दोनों ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी. अब उनकी इस फिल्म का नाम अनाउंस हो गया है और इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट भी आ गई है.

शाहिद कपूर की की इस फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड एक्ट्रेस के रोल में दिखेंगी. ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी. पहले इस फिल्म को ‘अर्जुन उस्तरा’ बताया जा रहा था, लेकिन अब इसका नाम फाइनल हो गया है. इसके पहले पोस्टर में शाहिद कपूर काउबॉय हैट पहने हुए और अपने हाथ से अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे हैं.


फिल्म के नाम से उठा पर्दा
शाहिद कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर इसका एक फोटो शेयर किया और बताया कि इसका नाम ‘ओ रोमियो’ है. साथ ही उन्होंने फैंस को बताया कि ‘ओ रोमियो’ कब रिलीज हो रही है. फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने लिखा- ‘विशाल भारद्वाज के साथ मेरी नई फिल्म ओ रोमियो इस साल वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी.

‘ओ रोमियो’ की स्टारकास्ट
इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी भी होंगे. ये पहली बार है जब फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी दिखाई देगी. दोनों को साथ देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है.

शाहिद कपूर के साथ विशाल भारद्वाज की चौथी फिल्म
‘ओ रोमियो’ एक जबरदस्त एक्शन थ्रिलर है. ‘कमीने’, ‘हैदर’, और ‘रंगून’ के बाद ये शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी फिल्म है. ”ओ रोमियो” को पहले 5 दिसंबर 2025 को ‘धुरंधर’ और ‘द राजा साब’ के साथ रिलीज होने की उम्मीद थी, लेकिन अब यह फिल्म वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज होगी.

आखिरी बार ‘देवा’ में दिखे थे शाहिद कपूर
शाहिद कपूर की इस साल 31 जनवरी को एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ थिएटर में रिलीज हुई थी. फिल्म में उन्होंने पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था. फिल्म में उनके लुक को काफी पसंद किया गया था. अब नई फिल्म में उन्हें फिर से लवर बॉय वाली इमेज में देखा जाएगा.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button