विहान नाम का अर्थ क्या है? कैटरीना–विक्की के बेटे के नाम का उरी फिल्म से भी है खास कनेक्शन!

एक्टर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं. कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर 2025 में पहले बेटे को जन्म दिया था. अब बेटे के जन्म के 2 महीने बाद कैटरीना और विक्की ने अपने लाडले को दुनिया से मिलवाया है. इसके साथ बेटे की पहली झलक शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे का यूनिक नाम भी रिवील किया.
कैटरीना-विक्की ने बेटे का नाम रखा विहान
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने बेटे के छोटे से हाथ की तस्वीर शेयर करते हुए एक बेहद खास और इमोशनल मैसेज भी संदेश लिखा है. कपल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारी रोशनी की किरण. विहान कौशल. हमारी प्रार्थनाओं का जवाब. जिंदगी खूबसूरत है. हमारी दुनिया बदल गई है. बहुत अभार. विहान के नाम का मतलब सुबह, नई शुरुआत होता है. ये संस्कृत मूल का शब्द है. ये सूर्योदय और नई आशा का प्रतीक है.कपल की सादगी भरी इस तस्वीर और कैप्शन ने फैंस का दिल छू लिया.
विहान नाम का क्या मतलब है?
विहान एक खूबसूरत संस्कृत नाम है, जिसका अर्थ है सुबह, भोर या सूरज की पहली किरण. यह नाम नई शुरुआत, नई उम्मीद और अंधेरे से रोशनी की ओर बढ़ने का प्रतीक माना जाता है. विहान सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि पॉजिटिव चेंजेस और रौशनी का भी संकेत है.
भारतीय परंपराओं में सुबह का महत्व
भारतीय संस्कृति में सुबह को बेहद पवित्र समय माना गया है. यह समय प्रार्थना, ध्यान और नए सिरे से शुरुआत का होता है. ऐसे में विहान नाम शांति, स्पष्टता और अंदरूनी शक्ति को दर्शाता है।. इस नाम के जरिए एक ऐसा भाव जुड़ा है जो जीवन में आशा और संतुलन को महत्व देता है.
नाम के पीछे आध्यात्मिक अर्थ
भारतीय दर्शन में प्रकाश सिर्फ उजाला नहीं, बल्कि जागृति, आशा और ईश्वर की कृपा का प्रतीक है. विहान नाम इन सभी भावनाओं को अपने भीतर समेटे हुए है. यह नाम बताता है कि जैसे सूर्योदय दिन की शुरुआत करता है, वैसे ही एक बच्चा जीवन को नई दिशा दे देता है.
क्या नाम का कोई पर्सनल कनेक्शन है?
हालांकि विक्की और कैटरीना ने नाम की प्रेरणा पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन फैंस मानते हैं कि इसका विक्की के फिल्म उरी के किरदार मेजर विहान सिंह शेरगिल से जुड़ाव हो सकता है, जिसे उन्होंने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में निभाया था. यह फिल्म उनके करियर का अहम मोड़ देने वाली साबित हुई थी.
उम्मीद और नई शुरुआत का प्रतीक
चाहे नाम आध्यात्मिक हो या निजी, विहान उम्मीद, गर्मजोशी और नई शुरुआत का प्रतीक है. यह नाम विक्की और कैटरीना के पैरेंटहुड के नए सफर के लिए बिल्कुल सटीक लगता है.



