खेल

विराट कोहली ने शतक जड़ रचा इतिहास, वनडे में 16 हजार रन पूरे; रोहित शर्मा ने भी तूफानी शतक से लूटी महफिल

भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट यानी विजय हजारे ट्रॉफी में इस बार कई सुपरस्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं. बुधवार से इस डोमेस्टिक टूर्नामेंट की शुरुआत ही. इस टूर्नामेंट में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं. वहीं हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा मुंबई के लिए खेल रहे हैं. विराट कोहली ने दिल्ली के लिए खेलते हुए 83 गेंद में शतक जड़ा. चेज़ मास्टर ने आंध्र के खिलाफ 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत शतक पूरा किया. वहीं मुंबई के लिए सिक्किम के खिलाफ 237 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 71 गेंद में सेंचुरी बना डाली. रोहित ने सिर्फ 94 गेंद में 155 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. हिटमैन के बल्ले से 18 चौके और 9 छक्के निकले. 

खबर लिखे जाने तक विराट कोहली 85 गेंद में 107 रनों पर नाबाद हैं. वह अब तक 11 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं. अभी विराट की टीम दिल्ली को जीत के लिए 79 रनों की दरकार है. वहीं रोहित शर्मा की टीम मैच जीत चुकी है. रोहित 155 रन बनाकर कैच आउट हुए. रोहित ने सिर्फ 61 गेंद में शतक जड़ा था. रोहित शर्मा ने शतकीय पारी में 8 छक्के और 9 चौके जड़े. जयपुर में खेले जा रहे मुंबई बनाम सिक्किम मुकाबले में रोहित शर्मा को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी.

विराट कोहली ने पूरे किए 16 हजार रन 

दिल्ली के लिए सिर्फ एक रन बनाते ही विराट कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे कर लिए हैं. विराट के नाम इस मैच से पहले तक 342 लिस्ट ए मैचों में 15999 रन थे. विराट अब सचिन तेंदुलकर के बाद लिस्ट ए मैचों में 16 हजार रनों का आंकड़ा छूने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. वहीं वह विश्व में यह कीर्तिमान बनाने वाले 9वें बल्लेबाज बने हैं. इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ग्राहम गूच के नाम लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. गूच के नाम 22 हजार से ज्यादा रन हैं. बता दें कि डोमेस्टिक 50 ओवर के मैच और वनडे इंटरनशनल के रन लिस्ट ए मैचों में शामिल किए जाते हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button