उत्तर प्रदेशभारत

लखनऊ वासियों के लिए सपनों का घर बेहद सस्ता! ‘पहले आओ-पहले पाओ’ स्कीम में मिल रही 15% तक छूट

लखनऊ वासियों के लिए सपनों का घर बेहद सस्ता! 'पहले आओ-पहले पाओ' स्कीम में मिल रही 15% तक छूट

लखनऊ के कैलाश एन्क्लेव में फ्लैट्स की बिक्री.

अगर आप लखनऊ में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (UPAVP) ने शहर के पॉश इलाकों में किफायती फ्लैट्स की बिक्री शुरू कर दी है, वो भी पहले आओ-पहले पाओ आधार पर और पूरे 15% तक की भारी छूट के साथ. इस योजना का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि अगर आप बुकिंग के बाद 60 दिनों के अंदर पूरा पेमेंट कर देते हैं तो फ्लैट की मूल कीमत पर सीधे 15% की छूट मिलेगी. इससे लखनऊ के हाई-प्रोफाइल इलाकों में घर खरीदना आम आदमी की पहुंच में आ गया है.

कैलाश एन्क्लेव में 2 BHK फ्लैट (लगभग 74-75 वर्ग मीटर) की मूल कीमत ₹46.36 लाख है. अब 15% छूट के बाद सिर्फ ₹39.40 लाख मिलेगा. वहीं 3 BHK फ्लैट की छूट के बाद कीमत करीब ₹46.02 लाख हो जाएगी. लुलु मॉल और लखनऊ एयरपोर्ट के पास स्थित कैलाश एन्क्लेव पहले से ही सबसे ज्यादा डिमांड वाली लोकेशन है.

अरावली एन्क्लेव में भी शानदार फ्लैट्स

इसके अलावा वृंदावन योजना-3 (अरावली एन्क्लेव) और वृंदावन योजना-4 (एवरेस्ट एन्क्लेव) में भी कई शानदार फ्लैट्स उपलब्ध हैं. पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी प्रक्रिया कोई लंबी लाइन नहीं, कोई दलाल नहीं सिर्फ upavp.in पर जाएं. लखनऊ चुनें. पसंद की योजना चुनें और उपलब्ध फ्लैट देखें. इसके बाद न्यूनतम रजिस्ट्रेशन अमाउंट जमा करें और फिर बुकिंग कन्फर्म.

सफल बुकिंग पर तुरंत आधिकारिक अलॉटमेंट लेटर जारी होगा. फिर 60 दिन में पूरा पेमेंट करें और 15% छूट का फायदा लें. अगर 60 दिन में पूरा पेमेंट न कर पाएं तो आसान किस्तों का विकल्प भी उपलब्ध है.

1BHK से 4BHK तक, हर बजट में फ्लैट

चाहे पहली बार घर खरीद रहे हों या निवेश करना चाहते हों, UPAVP के पास हर जरूरत के लिए फ्लैट हैं. यह योजना पूरी तरह से पारदर्शी है और ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के सिद्धांत पर चल रही है. इसलिए देर मत कीजिए. अभी जाएं https://upavp.in अपना मनपसंद फ्लैट चुनें और आज ही बुक करें. लखनऊ में अपना आशियाना बनाने का इससे अच्छा मौका शायद ही दोबारा मिले.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button