उत्तर प्रदेशभारत

रेलवे ट्रैक पर बनवा रहे थे रील, तभी आ गई ट्रेन और खत्म हो गया परिवार… बच गई बनाने वाले की जान

रेलवे ट्रैक पर बनवा रहे थे रील, तभी आ गई ट्रेन और खत्म हो गया परिवार... बच गई बनाने वाले की जान

सीतापुर रेलवे ट्रैक

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बुधवार की दोपहर एक दर्दनाक घटना हुई है. यहां रेलवे ट्रैक पर एक ही परिवार के तीन लोग रील बनाते समय ट्रेन की चपेट में आ गए. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. यह सभी लोग रिश्तेदारी से लौटते समय रेल की पटरी पर वीडियो बनाने लगे थे. संयोग से उसी ट्रैक पर ट्रेन आ गई और यह पूरा परिवार उजड़ गया. इनमें दंपति के साथ एक दो साल का बच्चा भी शामिल है. वहीं जो व्यक्ति रील बना रहा था, वह मामूली रूप से जख्मी हुआ है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान मोहम्मद अहमद (26), उसकी पत्नी आयशा (24) और बेटा अब्दुल्ला(2) के रूप में हुई है. यह सभी लहरपुर मोहल्ला शेख टोला के रहने वाले थे. पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह चारों लोग रिश्तेदारी में गए थे और वहां से वापसवी के वक्त रेल की पटरी पर रील बना रहे थे. उसी समय ट्रेन आ गई, लेकिन रील बनाने की मस्ती में इन्हें ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी.

दंपति और बेटे की मौत

ऐसे में पति-पत्नी सहित और उनके 2 साल के बच्चे की मौत हो गई है. वहीं जो व्यक्ति अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था, घायल हो गया है. यह ट्रेन हादसा हरगांव रेलखंड पर केवटी गांव के पास का है. पुलिस के मुताबिक सभी मृतकों की पहचान के बाद उनके परिजनों को सूचित किया गया. परिजनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि ये लोग रिश्तेदारी में गए थे और वहां से केवटी गांव में चालीसवां का मेला देखने गए थे.

ये भी पढ़ें

परिजनों ने खारिज किया रील बनाने की बात

इस घटना की खबर से ही उनके घर में कोहराम मच गया है. परिजनों ने इनके द्वारा रील बनाने की बात को खारिज किया है. बताया कि ये लोग सपरिवार रिश्तेदारी में गए थे और वापसी के दौरान यह घटना हुई है. पुलिस के मुताबिक मामले की हर संभावित एंगल से जांच कराई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने इस मामलगे में मर्ग दर्ज किया गया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button