उत्तर प्रदेशभारत

यूपी में ना कर्फ्यू है ना दंगा है, सब चंगा है… विधानसभा में बोले सीएम योगी

यूपी में ना कर्फ्यू है ना दंगा है, सब चंगा है... विधानसभा में बोले सीएम योगी

विधानसभा में बोलते सीएम योगी आदित्यनाथ.

यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए सीएम योगी ने सपा पर जमकर निशाना साधा.उन्होंने कहा, पहले लोग यूपी को शक की निगाह से देखते थे. समाजवादी पार्टी की वजह से प्रदेश की छवि खराब हुई. चेहरे पर धूल थी और ये आईना साफ करते रहे. अब बिना भेदभाव के हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है. अब यूपी बीमारू नहीं तेज विकास वाला राज्य है. सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है.

सीएम योगी ने कहा, अयोध्या-प्रयागराज में करोड़ों लोग आ रहे हैं. अब यूपी उपद्रव का नहीं उत्सव का प्रदेश है. अब यूपी गुंडा टैक्स, वसूली से मुक्त है. अब यूपी में ना कर्फ्यू है ना दंगा है, सब चंगा है.भारत आज दुनिया को रास्ता दिखा रहा है.सनातन धर्म में मां सबसे ऊपर है.विपक्ष ने मातृशक्ति का अपमान किया है.विपक्ष का आचरण मातृशक्ति के खिलाफ है.

इनके आचरण की झलक अभिभाषण के दौरान दिखी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, इनके आचरण से बिटिया घबराती थी और व्यापारी कारोबार समेटता था. इनके इसी आचरण की झलक अभिभाषण के दौरान देखने को मिली. सपा और मुख्य विपक्षी दलों के आचरण के कारण उत्तर प्रदेश का पूरा सदन आहत महसूस कर रहा है. पिछले 9 सालों में बहुत कम समय ऐसा था जब सदन की कार्रवाई बाधित हुई.

ट्रिपल टी का प्रतीक है उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश अब बीमारू प्रदेश नहीं बल्कि ट्रिपल टी (टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन) का प्रतीक है. इस लक्ष्य को पाने के लिए हमारी साफ नीयत और दृढ़ इच्छाशक्ति थी. हमने सामूहिक प्रयास से सुशासन के लक्ष्य को पाया है. हमनेविश्वास भरा कि उत्तर प्रदेश ऐसा कर सकता है. उसी का नतीजा है कि आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्यों की लिस्ट से बाहर है.

सपा के राज में समानांतर सरकार चलाते थे अपराधी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 2017 से पहले राज्य में अपराधी समानांतर सरकार चला रहे थे. माफिया खुला घूमते थे. बेटियां सुरक्षित नहीं थीं. आज प्रदेश में दंगे नहीं बल्कि टेंपल इकानॉमी आगे बढ़ रही है. 2017 के पहले के कुंभ में 12 करोड़ लोग पहुंचे थे. इस बार माघ मेले में 21 करोड़ लोगों ने स्नान किया. ये इसलिए हो रहा है क्योंकि लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर भरोसा जागा है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button