खेल

भारत से हारने पर बौखलाया PCB, खिलाड़ियों पर उतारा गुस्सा, ठोक दिया 50-50 लाख का जुर्माना

2026 टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सजा मिली है. सलमान आगा की कप्तानी में टीम सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ पाई. खबर है कि वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के लिए टीम के हर एक खिलाड़ी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है.

आपको याद दिला दें कि बीते शनिवार पाकिस्तान को श्रीलंका पर 65 रन या उससे बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी थी. जिससे उसका नेट रन-रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो जाए. पाकिस्तान को जीत तो मिली, लेकिन सिर्फ 5 रनों से. इस कारण पाक टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सजा

एक्सप्रे ट्रिब्यून के अनुसार पीसीबी के सूत्रों ने बताया गया कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन की वजह से पाकिस्तानी टीम के हर एक खिलाड़ी पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जुर्माना लगाने का फैसला भारत के खिलाफ हार के बाद ही ले लिया गया था. 15 फरवरी को खेले गए मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया था. अब तक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसपर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

बीते शनिवार पाकिस्तान को श्रीलंका पर कम से कम 65 रनों की जीत की जरूरत थी, लेकिन पाक टीम सिर्फ 5 रनों से ही जीत पाई थी. इस वजह से नेट रन-रेट कम होने के कारण पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था.

टांय टांय फिस्स पाकिस्तान

पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने कुल 7 मैच खेले, जिनमें उसने 4 जीत दर्ज कीं. उसकी ये जीत नामीबिया, यूएसए, नीदरलैंड्स और श्रीलंका के खिलाफ आईं. इनमें से भी नीदरलैंड्स और श्रीलंका ने उसे करीब-करीब हरा ही दिया था. वहीं भारत और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ पाक टीम को हार झेलनी पड़ी.

यह भी पढ़ें:

सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया तो तिलमिलाए मोहम्मद आमिर, भारत के खिलाफ फिर उगला जहर; जानें अब क्या बोले

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button