मनोरंजन

बेटी रिया के जन्मदिन पर अनिल कपूर ने किया इमोशनल पोस्ट, पूरे परिवार ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

फिल्म इंडस्ट्री में सितारों की निजी जिंदगी की छोटी खुशियां भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं. एक्टर अनिल कपूर ने अपनी बेटी रिया कपूर के जन्मदिन पर एक भावुक और प्यार भरा पोस्ट शेयर किया. आज यानी 5 मार्च को रिया 39 साल की हो गईं. इस खास मौके पर परिवार के साथ-साथ फिल्मी दुनिया के कई लोगों ने भी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं.

अनिल कपूर ने लुटाया प्यार

अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिया के साथ खूबसूरत और पुरानी तस्वीरें शेयर कर एक लंबा नोट लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे रिया, एक पिता के रूप में मुझे तुम पर बहुत गर्व है. तुमने जिंदगी में हर तरफ सफलता हासिल की है, लेकिन फिर भी तुम्हारे लिए सबसे ज्यादा अहम तुम्हारे रिश्ते रहे हैं. एक अच्छी पत्नी बनना, प्यारी बेटी, बहन, दोस्त और हम सबका ख्याल रखना. यही संतुलन और तुम्हारा बड़ा दिल तुम्हें खास बनाता है. तुमने अपनी सोच से फिल्मों और फैशन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. अपने आत्मविश्वास के साथ तुमने सिनेमा और स्टाइल दोनों पर गहरा असर छोड़ा है.’

सबकुछ अच्छे से संभालती है रिया

अनिल कपूर ने आगे लिखा, ‘मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात से होती है कि आज तुम कितनी समझदार और मजबूत इंसान बन गई हो. तुम परिवार के लिए समय निकालती हो, छुट्टियों का मजा लेती हो, जरूरत पड़ने पर आराम भी करती हो और फिर पूरी ऊर्जा के साथ अपने काम में वापस लग जाती हो. काम और निजी जिंदगी दोनों को तुम बहुत अच्छे तरीके से संभालती हो. तुम्हारी वजह से हमारा घर और भी खुशहाल लगता है. तुमसे घर की बातें और भी दिलचस्प हो जाती हैं और मेरा दिल खुशी से भर जाता है. ऐसे ही हमेशा चमकती रहो. ढेर सारा प्यार.’

पति करण ने भी शेयर की तस्वीरें 

रिया के पति करण बुलानी ने भी कई तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘मेरी पत्नी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई, जो मेरी सबसे अच्छी दोस्त भी है और जिसकी वजह से हमारी हर तस्वीर अच्छी लगती है. मैं तुमसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं. मेरी दुआ है कि यह साल तुम्हारे लिए ढेर सारे टैकोस, सबसे खास और दुर्लभ विंटेज चीजें और बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में लेकर आए. इसके अलावा रिया कपूर की बहन सोनम कपूर ने भी एक प्यारा वीडियो शेयर कर उन्हें बधाई दिया और एक लंबा कैप्शन लिख प्यार लुटाया. रिया की मां और अनिल कपूर की पत्नी सुनीता ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. 

बेटी रिया के जन्मदिन पर अनिल कपूर ने किया इमोशनल पोस्ट, पूरे परिवार ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button