उत्तर प्रदेशभारत

बाराबंकी: फोटो खींचने से तहसीलदार साहब हुए नाराज, बाढ़ पीड़ित को जड़ दिए थप्पड़ | barabanki tehsildar angry from taking photos slapping flood victim and format phone stwj

बाराबंकी: फोटो खींचने से तहसीलदार साहब हुए नाराज, बाढ़ पीड़ित को जड़ दिए थप्पड़

तहसीलदार ने बाढ़ पीड़ित को मारे थप्पड़

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक तहसीलदार के बाढ़ पीड़ित को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि तहसीलदार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान वो फोटो खींचने से इतने नाराज हो गए कि उन्होंने एक शख्स को न सिर्फ थप्पड़ जड़ दिया बल्कि उसका फोन भी फॉर्मेट कर दिया और उसे गाड़ी में बैठा लिया. इस घटना से वहां मौजूद लोग नाराज हो गए. ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद पीड़ित को छोड़ गया.

दरसअल बाढ़ क्षेत्र का दौरा करने के लिए तहसीलदार रामनगर भूपेंद्र विक्रम सिंह बबुरी गांव पहुंचे थे. यहां से सरसण्डा और उसके बाद सुंदर नगर पहुंचे. यहां वो बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर बतनेरा गांव के पास विस्थापित किए गए बाढ़ पीड़ितों से हालचाल पूछ रहे थे. इसी दौरान सुंदरनगर निवासी बाढ़ पीड़ित मो. इरफान ने अपने मोबाइल से उनकी फोटो खींच ली, जिससे तहसीलदार का पारा इस कदर चढ़ गया कि उन्होंने आव देखा न ताव और पीड़ित को जोरदार थप्पड़ लगा दिया.

तहसीलदार ने बाढ़ पीड़ित को मारे थप्पड़

पीड़ित इरफान का आरोप कि मीडिया के कुछ साथियों को फोटो भेजने के लिए वो फोटो खीच रहा था. तभी तहसीलदार ने उससे पूछा कि फोटो क्यों खींच रहे हो. इस पर पीड़ित ने ऐसा न करने की बात कही, जिसके बाद तहसीलदार ने कहा कि रोज फोटो खींचते हो और पीड़ित का फोन लेकर उसे गाड़ी में बैठा लिया. गाड़ी के अंदर तहसीलदार ने पीड़ित इरफान को तीन थप्पड़ मारे और उसेपण्डितपुरवा गांव ले जाकर उसका फोन फॉर्मेट कर दिया.

ये भी पढ़ें

बाढ़ पीड़ित के साथ की गाली गलौज

वहीं बाढ़ पीड़ित अशोक कुमार का कहना है कि जब उन्होंने तहसीलदार से तिरपाल की बात की तो, तहसीलदार ने कहा कि उसके हां बाढ़ नहीं आई है, इसलिए उसे कुछ भी नहीं मिलेगा. पीड़ित ने ये भी बताया कि तहसीलदार ने उसे गाड़ी के पास बुलाकर उसके साथ गाली गलौज की और ये भी कहा कि इतने मुकदमे लगा दूंगा की जमानत भी नहीं करवा पाओगे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button