फ्लोरल ब्लेजर पहन बॉस लेडी लुक में नजर आईं दीपिका पादुकोण, स्टनिंग पोज से चुराया फैंस का दिल


दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की तीन तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें उनका लुक फैंस का दिल चुरा रहा है.

एक्ट्रेस इन तस्वीरों में बॉस लेडी लुक में दिखी. उन्होंने ब्लैक पेंट के साथ मैचिंग टॉप और ब्लेजर कैरी किया. ब्लेजर पर बड़े-बड़े फूलों का डिजाइन बना हुआ है.

दुआ की मॉम ने अपना ये लुक ग्लोसी मेकअप, बालों में पोनीटेल और कानों में टोप्स पहनकर पूरा किया. हर फोटो में एक्ट्रेस के स्टनिंग पोज देखने को मिल रहे हैं.

वहीं इससे पहले एक्ट्रेस को इस शिमरी ड्रेस में अपने हुस्न के जलवे बिखेरते हुए देखा गया था. उनकी ये फोटोज भी खूब वायरल हुई थी.

दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था. इसके बाद वो प्रेग्नेंसी लीव पर चली गई थी.

एक्ट्रेस ने 8 सितंबर साल 2024 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया. जिसका नाम दीपिका और रणवीर ने दुआ रखा है.

दुआ के एक साल की होने के बाद दीपिका और रणवीर ने उसका फेस रिवील किया. दोनों ने ये फोटोज दिवाली के दिन शेयर कर फैंस का त्योहार और यादगार बना दिया था.
Published at : 07 Nov 2025 09:02 PM (IST)



