फिल्मों से पहले ये काम करती थीं ‘दंगल’ की बबीता, जानें दिल्ली से मुंबई का सफर कैसा रहा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा का जन्म 25 फरवरी 1992 को हुआ था. आज सान्या अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. ‘दंगल’ से पहचान बनाने वालीं सान्या का जन्म दिल्ली की पंजाबी फैमिली में हुआ. उन्होंने दिल्ली में ही अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की. 2016 से शुरू हुआ सान्या का एक्टिंग करियर अब तक भी पीक पर ही है. वो कई अलग- अलग प्रोजेक्ट में नजर आ रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सान्या ने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर नहीं की थी. उनका सपना तो कुछ और ही था. आइये बताते हैं.
ट्रेन्ड डांसर हैं सान्या
क्या आप जानते हैं कि सान्या मल्होत्रा एक ट्रेन्ड डांसर हैं? जी हां! वो एक ट्रेन्ड बैली और कंटेम्पररी डांसर हैं. एक्टिंग में किस्मत आजमाने से पहले सान्या मल्होत्रा ने डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ में भी पार्टीसिपेट किया था. हालांकि वो इसमें सफल नहीं हो पाँ और केवल टॉप 100 में ही पहुंच पाईं. इसके बाद सान्या ने मुंबई जाने की ठानी और वहां पहुंचकर उन्होंने ऑडिशंस देना शुरू किए और कैमेरापर्सन्स को असिस्ट करना शुरू किया.
मुकेश छाबड़ा ने दिया बिग ब्रेक
सान्या मुंबई आने के बाद कुछ कमर्शियल्स में नजर आईं. इसी दौरान उनके ऊपर नजर पड़ी मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की. बस फिर क्या था, यहीं से एक्ट्रेस का सफर शुरू हो गया. इसके बाद सान्या को नितेश तिवारी ने ‘दंगल’ के लिए सिलेक्ट कर लिया. ये सान्या की डेब्यू फिल्म थी जिसके लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की और उनकी ये मेहनत रंग भी लाई. लेकिन फिल्म में डेब्यू करने के बाद भी सान्या ने आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सपरस्टार’ के गाने ‘सेक्सी बलिये’ को कोरियोग्राफ किया था.
सान्या का फिल्मी सफर
इसके बाद सान्या मल्होत्रा के करियर की गाड़ी चल पड़ी और उन्होंने लगातार ‘पटाखा’, ‘बधाई हो’, ‘शकुंतला देवी’, ‘लूडो’, ‘पगलैट’, ‘मीनाक्षी सुंदरेशंवर’, ‘लव होस्टल’ और ‘मिसेज’ जैसी फिल्मों में नजर आईं. आने वाले समय में सान्या ‘बंदर’ फिल्म में नजर आने वाली हैं. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में बॉबी देओल नजर आने वाले हैं, इसका पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है.



