उत्तर प्रदेशभारत

उन्नाव में दिनदहाड़े साधु की निर्मम हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट; गुस्साए लोगों ने जाम किया हाईवे

उन्नाव में दिनदहाड़े साधु की निर्मम हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट; गुस्साए लोगों ने जाम किया हाईवे

दिनदहाड़े साधु की हत्या

Unnao crime news: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार दोपहर एक साधू की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. साधू की मौत की खबर मिलते ही सैकड़ों लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित भीड़ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जाम लगाकर हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया और जाम खुलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

दरअसल, नगर के मोहल्ला घूरे टोला निवासी 46 वर्षीय मिलन अर्कवंशी पुत्र रामबली सन्यासी जीवन व्यतीत कर रहे थे. बताया जाता है कि मंगलवार को वह अपने मंदिर में बैठे थे. दोपहर करीब 12 बजे वह बाईपास मार्ग के निकट मोहल्ला पुरबिया टोला पहुंच गए जहां कुछ लोग पहले से मौजूद थे. बताया जाता है कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि अज्ञात लोगों ने मिलन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

दिनदहाड़े हत्या से सनसनी

हमले में गंभीर रूप से घायल मिलन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉ पीयूष मिश्रा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. साधू की हत्या की खबर पूरे नगर में आग की तरह फैल गई और बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए.

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उग्र भीड़ ने अस्पताल के सामने हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. लोगों का आरोप था कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है. अधिकारियों ने लोगों को शीघ्र कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया.

तीन आरोपी गिरफ्तार

सीओ बांगरमऊ संतोष सिंह ने बताया की मंगलवार की दोपहर एक व्यक्ति को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घायल अवस्था में लाया गया था. जांच के बाद मौके पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. संतोष सिंह ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है. इस घटना में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

साधू की हत्या में शामिल 3 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. चाकू से गोद कर साधू की हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज की है. मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का माला दर्ज किया था. साधू की हत्या में शामिल 5 लोगो के विरुद्ध नामजद FIR हुई है. घटना में शामिल लल्ली, यामीन, शफीक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस हत्या को लेकर आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.

कुमार मनीष

कुमार मनीष

मनीष सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 20 वर्षों का अनुभव है. इन्हें सामाजिक, धार्मिक और पर्यटन से जुड़ी खबरों में अधिक दिलचस्पी है. इन्होंने सहारा समय के साथ अपनी पत्रकारिता की शुरुवात की थी. उसके बाद इन्होंने कई अन्य चैनलों में काम किया. मनीष ने मिर्जापुर से अब तक चार लोकसभा और चार विधानसभा चुनाव को कवर किया है .

डिजिटल मीडिया की बात करें तो इन्होंने नवभारत टाइम्स के साथ डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा था. वर्तमान में आप टीवी9 के साथ उन्नाव से जुड़े हैं.

मनीष सिंह ने इंटर तक की पढ़ाई जुबली इंटर कॉलेज लखनऊ और ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएट लखनऊ विश्वविद्यालय से किया है. यहीं से मास्टर ऑफ जर्निलजम की पढ़ाई भी पूरी की है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button