खेल

पाकिस्तान के यू-टर्न पर हरभजन सिंह का तीखा बयान, जो कहा वो हर भारतीय को जानना चाहिए

2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का मैच 15 फरवरी को ही खेला जाएगा, क्योंकि पाकिस्तान अपना बॉयकॉट का फैसला वापस ले चुका है. इस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिनका कहना है कि पाकिस्तान के ना होने से भी टी20 वर्ल्ड कप पर कोई असर नहीं पड़ने वाला था.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार हरभजन सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को यह बहुत देरी से समझ आया है कि उनके बिना भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर कोई असर नहीं पड़ने वाला था, लेकिन भारत को उससे बाहर नहीं किया जा सकता है. भारत के दिग्गज स्पिनर ने आगे यह भी कहा पाकिस्तान, बांग्लादेश का समर्थन करने की बातें कर रहा था, लेकिन हरभजन पहले ही जानते थे कि पाकिस्तान पलटी मारेगा.

मुझे पहले से पता था…

हरभजन सिंह ने कहा, “मैं पहले ही कह चुका था कि पाकिस्तान जरूर यू-टर्न लेगा और भारत के साथ खेलेगा. पैसे की बात आती है तो पाकिस्तान को इससे तगड़ा आर्थिक नुकसान होगा, इसी वजह से खेलने के लिए गिड़गिड़ाते नजर आएंगे. असल में ऐसा ही हुआ है, आर्थिक नुकसान बहुत अधिक हो सकता था और उनपर बैन भी लग सकता था.”

पाकिस्तान को चेताया

हरभजन सिंह ने कहा कि यू-टर्न लेना पाकिस्तान के ही हित में है, क्योंकि उसे ऐसे-ऐसे नुकसान झेलने पड़ सकते थे जिससे उबर पान उसके लिए आसान नहीं होता. उन्होंने कहा कि आईसीसी, पाकिस्तान को कड़ी सजा दे सकता था और शायद उन्हें कभी किसी टूर्नामेंट की मेजबानी ना मिलती. हरभजन ने दावा किया कि इसी डर से पाकिस्तान ने यू-टर्न लिया है.

आईसीसी, पीसीबी और बीसीबी की बैठक के बाद पाकिस्तान सरकार ने एलान करते हुए बताया कि पाकिस्तान, भारत के साथ मैच का बहिष्कार करने का फैसला वापस ले रहा है. अब तय शेड्यूल अनुसार भारत बनाम पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप में वाइफ-गर्लफ्रेंड को साथ रखने की ख्वाहिश, टीम इंडिया की मांग पर BCCI ने दिया ये जवाब

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button