उत्तर प्रदेशभारत

कानपुर के शोएब ने की दीपका की हत्या! बंद कमरे में मिला शव, 3 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

कानपुर के शोएब ने की दीपका की हत्या! बंद कमरे में मिला शव, 3 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

मृतक महिला दीपिका

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के पनकी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक महिला की जान चली गई. रतनपुर इलाके में एक नवविवाहित महिला की हत्या का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान दीपिका (उम्र लगभग 29 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि रतनपुर निवासी दीपिका की हत्या कर दी गई है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां महिला अपने घर के अंदर मृत अवस्था में पाई गई. जानकारी के अनुसार दीपिका ने शोएब से तीन महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था.

प्रारंभिक जांच के अनुसार, दीपिका ने अक्टूबर 2025 में सौरव उर्फ शोएब नामक व्यक्ति से प्रेम विवाह किया था. दोनों एक चार वर्षीय पुत्र के साथ रतनपुर रामगंगा एंक्लेव स्थित फ्लैट में रह रहे थे. दीपिका की यह दूसरी शादी थी. घटना के दिन सुबह से ही पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. शाम को जब पति घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला. बल प्रयोग कर दरवाजा खोलने पर महिला का शव मिला. पुलिस पहुंचने से पहले ही पति मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

पुलिस ने बताया कि मृतका की मां घटनास्थल पर मौजूद हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है. हत्या के सटीक कारणों और मौत की वजह की पुष्टि पंचनामा तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी. फिलहाल फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और जांच जारी है. फरार आरोपी सौरव उर्फ शोएब पेशे से ट्रक ड्राइवर है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं. विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है.

आरोपी पति की तलाश जारी

पुलिस उपायुक्त एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि यह एक गंभीर मामला है. हमारी टीमें पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच कर रही हैं. विधिक प्रक्रिया जारी है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और तथ्य सामने आएंगे. यह घटना लव मैरिज के मात्र तीन महीने बाद हुई है, जिससे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button