खेल

कल टूटेगा शुभमन गिल का महारिकॉर्ड! ये भारतीय ओपनर 62 रन बनाते ही लिख देगी नया इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास मौका है पांचवां टी20 जीतकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने का, टीम ने 4-0 से अजेय बढ़त बना रखी है. स्मृति मंधाना भी शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़कर इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी (पुरुष और महिला) बन सकती है, उनके पास सिर्फ एक मौका है.

श्रीलंका के खिलाफ शुरूआती 3 टी20 मैचों में स्मृति मंधाना का बल्ला नहीं चला था, उन्होंने क्रमश 25,14,1 रन बनाए थे. चौथे मैच में उनका बल्ला खूब चला, उन्होंने 48 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में 80 रन बनाए. 166.67 की स्ट्राइक रेट से खेली इस पारी में मंधाना ने 3 छक्के और 11 चौके जड़े.

इस मामले में गिल को पीछे छोड़ सकती है स्मृति

स्मृति मंधाना ने साल 2025 में 1703 रन बनाए हैं, अभी इस वर्ष उनकी एक पारी और बची है. इसमें वह शुभमन गिल को कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने (तीनों फॉर्मेट में) के मामले में पीछे छोड़ सकती हैं. गिल अभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इस वर्ष सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने 35 मैचों की 42 पारियों में 1764 रन बनाए हैं. इसमें 7 शतकीय और 3 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं.

2025 में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन (पुरुष क्रिकेटर)

  • शुभमन गिल- 1764
  • शाई होप- 1760 
  • जो रुट- 1613 
  • ब्रायन जॉन- 1585 
  • सलमान अली आगा- 1569

स्मृति को चाहिए 62 रन

भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला पांचवां टी20 तिरुवनन्तपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम को 7 बजे से शुरू होगा. कैलेंडर ईयर 2025 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में स्मृति मंधाना को शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 62 रन बनाने हैं.

मंधाना के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 7 टेस्ट, 117 वनडे और 157 टी20 मैच खेले हैं. इसमें उनके नाम क्रमश 629, 5322 और 4102 रन हैं. टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो स्मृति 1 शतक और 32 अर्धशतकीय पारियां खेल चुकी हैं.

IND-W vs SL-W मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?

भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला 5वां टी20 मंगलवार को शाम 7 बजे शुरू होगा, टॉस 6:30 बजे होगा. मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.

IND-W vs SL-W मैच की लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी?

जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी .

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button