मनोरंजन

ऐश्वर्या राय के बाद अब सलमान खान ने भी मांगी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा, दिल्ली हाई कोर्ट कल करेगा सुनवाई

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है. इस मामले की कल जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ में होगी. सलमान खान ने ये याचिका उन लोगों और संस्थाओं के खिलाफ दायर की है जो बिना उनकी इजाजत उनके नाम, तस्वीर, आवाज और पहचान से जुड़ी दूसरी चीजों का कमर्शियल इस्तेमाल कर रहे हैं.

सलमान खान का कहना है कि उनकी फोटो और पहचान का ऐड्स, ऑनलाइन कंटेंट, सोशल मीडिया पोस्ट और दूसरी बिजनेस एक्टिविटीज में गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है. इस मामले में सलमान खान ने कुछ अज्ञात संस्थाओं को भी पार्टी बनाया है जिन्हें कानूनी भाषा में जॉन डो कहा जाता है.

कई नामी हस्तियों ने पहले ही खटखटा चुका है कोर्ट का दरवाजा 
हाल के दिनों में कई नामी हस्तियों ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. 8 दिसंबर को साउथ अभिनेता एनटीआर जूनियर (नंदामुरी तारक रामाराव) ने भी इसी तरह की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की थी. उस मामले में जस्टिस अरोड़ा ने सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया था कि वो इस याचिका को आईटी नियम 2021 के तहत शिकायत मानें और जरूरी कार्रवाई करें.

कई हस्तियां मांग चुके हैं पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा
इसके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट की अलग-अलग बेंच पहले भी कई मशहूर हस्तियों के पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा कर चुकी हैं. इनमें आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर, अभिनेता नागार्जुन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और फिल्म निर्माता करण जौहर शामिल हैं.

सलमान खान का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सलमान खान अब बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे. इस फिल्म को अपूर्वा लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं जिसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी दिखाई देंगी. इसके अलावा एक्टर के पास ‘किक 2’ भी पाइपलाइन में है. फिलहाल इन फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button