उत्तर प्रदेशभारत

एल्विश केस में शिकायतकर्ता पहुंचे दिल्ली HC, कहा जान से मारने की मिल रही धमकी, सुरक्षा की मांग | elvish yadav case complainant gaurav gupta reached delhi hc said i am getting death threats

एल्विश केस में शिकायतकर्ता पहुंचे दिल्ली HC, कहा- जान से मारने की मिल रही धमकी, सुरक्षा की मांग

दिल्ली हाई कोर्ट. (फाइल)

नोएडा पुलिस ने मंगलवार को यूट्यूबर एल्विश यादव को नोटिस भेजकर रेव पार्टियों में सांप के जहर के संदिग्ध इस्तेमाल की जांच में शामिल होने के लिए कहा. वहीं दूसरी तरफ एल्विश यादव के मामले में शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सुरक्षा की मांग की है. शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता ने कहा कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है.

दरअसल, नोएडा सहित NCR के अन्य शहरों में रेव पार्टी करने और उसमें विदेशी युवतियों को बुलाने के मामले में फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव समेत 6 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज किया गया है. सभी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है.

नोएडा पुलिस ने एल्विश को नोटिस भेजा

बता दें कि पुलिस ने उन पांच लोगों की हिरासत के लिए भी आवेदन किया है, जिन्हें मामले में गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के विजेता एल्विश यादव, रेव पार्टियों में सांपों के जहर के इस्तेमाल के संदिग्ध मामले को लेकर नोएडा पुलिस की तरफ से दर्ज प्राथमिकी में नामजद लोगों में से एक हैं.

तीन नवंबर को पांच लोगों गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन नवंबर को पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत दर्ज मामले में एल्विश यादव की कथित भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस के अनुसार पार्टी के आयोजन स्थल एक बैंक्वेट हॉल से पांच कोबरा समेत नौ सांप बरामद किए गए थे, जबकि सांप का 20 मिलीलीटर संदिग्ध जहर भी जब्त किया गया था.

नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को भेजा नोटिस

नोएडा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां पुष्टि की कि मामले में जारी जांच में शामिल होने के लिए एल्विश यादव को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41 के तहत नोटिस भेजा गया है. अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा कि हमने मामले में उन पांच आरोपियों की पुलिस हिरासत भी मांगी है, जिन्हें पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button