खेल

उस्मान ख्वाजा के बाद ये 3 इंटरनेशनल सुपरस्टार क्रिकेट भी ले सकते हैं संन्यास; लिस्ट में एक भारतीय

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने साल 2026 के दूसरे ही दिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. ख्वाजा ने एलान किया कि इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां एशेज टेस्ट उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच होगा. 39 वर्षीय ख्वाजा ने अपने परिवार की मौजूदगी में रिटायरमेंट की पुष्टि की है. यहां उन खिलाड़ियों के बारे में जानिए, जो उस्मान ख्वाजा के बाद साल 2026 में रिटायरमेंट ले सकते हैं.

मोहम्मद नबी

अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद नबी संन्यास लेने वाले अगले क्रिकेटर हो सकते हैं. नबी 2019 में ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. नबी ने 2023 ODI वर्ल्ड कप को अपना आखिरी टूर्नामेंट बताया था, लेकिन बाद में खुलासा किया कि वो खेलना जारी रखेंगे. साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद एक साल और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना जारी रख सकते हैं. संभव है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 उनका आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है.

शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के 38 वर्षीय दिग्गज क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने कुछ समय पूर्व टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन बाद में रिटायरमेंट वापस ले ली थी. शाकिब अक्टूबर 2024 के बाद से बांग्लादेश के लिए कोई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेले हैं. लगातार टीम से बाहर चल रहे शाकिब द्वारा इसी साल संन्यास लेने की संभावना बहुत अधिक लग रही है.

युजवेंद्र चहल

35 वर्षीय युजवेंद्र चहल काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने अगस्त 2023 में टीम इंडिया के लिए आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था. चहल नियमित रूप से IPL, डोमेस्टिक और काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन फिलहाल टीम इंडिया के फ्यूचर प्लान में उनका नाम दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है. भारतीय टीम के अंदर कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनर अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. उनके रहते चहल की टीम में वापसी बहुत मुश्किल लग रही है.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ ODI Squad: शमी फिर से बाहर, पंत-सिराज की वापसी! न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए दिग्गज ने चुनी भारतीय टीम

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button