मनोरंजन

आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय नहीं… तो फिर कौन है बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस?

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की करें तो इस लिस्ट में आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय का नाम टॉप पर है.ये एक्ट्रेसेस अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती की वजह से लोगों के दिलों पर राज करती हैं. लेकिन, अपने अभी तक के करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम करने वाली ये हसीनाएं बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस नहीं हैं.ऐसे में हर किसी के जेहन में एक ही सवाल होगा कि अगर ये तीनों नहीं तो कौन है बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस. तो चलिए इस आर्टिकल में बताते हैं..

ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ 

ऐश्वर्या राय ने 1973 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब अपने नाम करने के बाद एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. अपने दो दशक से भी ज्यादा के करियर में एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया. ऐश्वर्या ने अपनी फिल्मों के जरिए सिर्फ नेम और फेम ही नहीं कमाया. बल्कि, खूब दौलत भी कमाई.टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार ऐश्वर्या राय की नेटवर्थ 900 करोड़ रुपए है.ऐश्वर्या की गिनती बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में होती है.

  • न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार एक फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन 10 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं.
  • एक्टिंग के अलावा इंडियन और इंटरनेशनल ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए ऐश्वर्या 6 से 7 करोड़ रुपये की कमाई करती हैं.
  • एक्टिंग और बिजनेस के अलावा ऐश्वर्या अपने स्मार्ट इंवेस्टमेंट के जरिए एक सफल बिजनेसवुमेन भी बन चुकी हैं.
  • अगर रियल स्टेट की बात करें तो ऐश्वर्या के पास कई लग्जरी प्रॉपर्टीज हैं.
  • ऐश्वर्या के पास मुंबई के बांद्रा में एक लग्जरी बंगला है, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. इसके अलावा उनके पास दुबई में एक आलीशान विला भी है.

दीपिका पादुकोण की जानें नेटवर्थ

दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से 2007 में की थी. उसके बाद एक्ट्रेस ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा. सालों से इंडस्ट्री में काम कर करने वाली दीपिका ने अपनी मेहनत के दम पर करोड़ों का एम्पायर भी खड़ा कर लिया. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार दीपिका की नेटवर्थ 500 करोड़ रुपये है.

  • न्यूज 18 के अनुसार दीपिका किसी भी फिल्म के लिए 15 से 30 करोड़ रुपये के बीच चार्ज करती हैं.
  • ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए दीपिका 8 करोड़ रुपये के करीब चार्ज करती हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए 1.5 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं.
  • 2022 में दीपिका ने अपना ब्यूटी ब्रांड शुरू किया था, जिसका नाम है 82°E. इसके जरिए भी वो मोटी कमाई करती हैं.

आलिया भट्ट की नेटवर्थ

आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी. इसी फिल्म से वो रातों-रात स्टार बन गई थीं. उसके बाज एक्ट्रेस ने ‘हाईवे’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘डियर जिंदगी’, ‘गंगूबाई काठियाड़ी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया. अपना शानदार एक्टिंग के दम पर वो बॉलीवुड की टॉप पेड एक्ट्रेसेस में से एक बन गईं.टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार आलिया की नेटवर्थ 517 करोड़ रुपये है.

  • टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक फिल्म के लिए आलिया भट्ट 15 से 18 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं.
  • आलिया भट्ट का क्लोदिंग ब्रांड भी है, जिसका नाम एड-ए-मम्मा है, जिससे वो मोटी कमाई करती हैं.
  • बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार आलिया के क्लोदिंग ब्रांड एड-ए-मम्मा  ने एक साल के अंदर 150 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
  • 2017 में आलिया भट्ट ने  इकोलॉजिकल इनिसियेटिव, कोएक्सिस्ट और 2019 में एक प्रोडक्शन कंपनी, इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस भी खोली.

जूही चावला नेटवर्थ

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली जूही चावला लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब हैं. लेकिन, फिर भी वो बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं. जूही ने फिल्मों के अलावा बिजनेस, रियल एस्टेट और इनवेस्टमेंट के दम पर करोड़ों का एंपायर खड़ाकर लिया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार जूही की नेटवर्थ 7,790 करोड़ रुपये है. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार एक्ट्रेस और उनकी फैमिली के नेटवर्थ में पिछले साल 69% बढ़ोतरी हुई, जिसकी वजह से वो बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस बन गईं. बता दें ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ में हिस्सेदारी की वजह से जूही चावला की मोटी कमाई होती है.

इसके अलावा वो रियल स्टेट में इंवेस्टेंट और पति जय मेहता के बिजनेस से भी खूब कमाई करती हैं. जूही ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ की भी सह-मालकिन हैं. इतना ही नहीं बल्कि मुंबई में जूही चावला के दो रेस्टोरेंट भी हैं (गुस्टोसो और रू डू लिबान) जिससे वो मोटा पैसा छापती हैं.

एक्ट्रेस फिल्मों में कम दिखती हैं, लेकिन ब्रांड एंडोर्समेंट से अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं. रिपोर्ट के अनुसार 2024 में जूही की नेटवर्थ करीब 4,600 करोड़ रुपये थी, जो बढ़कर 2025 में 7,790 करोड़ रुपये हो गई. महज एक साल में जूही की नेटवर्थ में 3,190 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई.

ये भी पढ़ें:-‘क्या शॉट था..’ धुरंधर 2 की रिलीज से पहले ‘अनुपमा’ ने देखी फिल्म? रिव्यू देते हुए कही ये बात

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button