विश्व

Pakistan Election Results 2024 Supreme Court brigadier Ali Khan Qazi Faez Isa Muhammad Ali Mazhar Musarrat Hilali

Pakistan Election Results 2024: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 8 फरवरी को हुए आम चुनाव में कथित अनियमितताओं को लेकर नए सिरे से चुनाव कराने का अनुरोध करने वाली एक याचिका को ‘‘लोकप्रियता हासिल करने का हथकंडा’’ बताते हुए बुधवार (21 फरवरी 2024) को खारिज कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर लगाया जुर्माना

उच्चतम न्यायालय ने अदालत के समक्ष पेश न होने को लेकर पूर्व सैन्य अधिकारी व याचिकाकर्ता पर जुर्माना भी लगाया. सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर अली खान ने पिछले सप्ताह उच्चतम न्यायालय से ‘‘निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित’’ करने के लिए न्यायपालिका की निगरानी में 30 दिन के भीतर नए चुनाव कराने का आदेश देने का अनुरोध किया था.

2 बार हुई सुनवाई के बावजूद पेश नहीं हुआ याचिकाकर्ता

उन्होंने इस मामले के निस्तारण तक नयी सरकार के गठन पर रोक लगाने का आदेश देने का भी अनुरोध किया था. हालांकि, याचिकाकर्ता लगातार दो बार सुनवाई के दौरान पेश नहीं हुआ.

याचिकाकर्ता पर लगा 5,00,000 पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना

इसके बाद पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश काजी फैज इसा, न्यायमूर्ति मुहम्मद अली मजहर और न्यायमूर्ति मुसर्रत हिलाली की पीठ ने याचिका का निस्तारण कर दिया और याचिकाकर्ता पर 5,00,000 पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया.

सेना के पूर्व अधिकारी हैं अली खान

इससे पहले अदालत को सूचित किया गया कि अली पूर्व ब्रिगेडियर हैं जिन पर 2012 में कोर्ट मार्शल की कार्रवाई की गयी थी और उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था.

प्रधान न्यायाधीश ने याचिका खारिज की 

प्रधान न्यायाधीश ने याचिकाकर्ता द्वारा शीर्ष अदालत को भेजे एक ईमेल को पढ़ा जिसमें उन्होंने कहा कि वह विदेश में हैं और अपनी याचिका वापस लेना चाहते हैं. प्रधान न्यायाधीश इसा ने इसे ‘लोकप्रियता हासिल करने का हथकंडा’ बताते हुए याचिका खारिज कर दी. 

यह भी पढ़ें- कनाडा ने मारी पलटी, पहले भारत पर लगाया आरोप अब कहा- निज्जर के सहयोगी के घर हमले में विदेशी हाथ नहीं

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button