अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करते विजय देवरकोंडा, जानें रश्मिका मंदाना का क्या है हाल

साउथ और बॉलीवुड में नाम बना चुके रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज पति-पत्नी बन चुके हैं. राजस्थान के उदयपुर में दोनों सितारों ने 26 फरवरी की सुबह सात फेरे लिए. इस इंटीमेट सेरेमनी में दोनों के परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए. कपल ने अपनी शादी की खबर को कुछ दिन पहले तक छिपाए रखा था और जिसके बाद हाल ही में दोनों ने शादी की फोटोज भी शेयर की हैं. हालांकि इसी बीच ये भी एक बड़ी खबर है कि विजय अपनी पत्नी को सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं करते हैं.
शादी का ऐलान और ‘विरोश’ का नाम
शादी से थोड़े दिन पहले ही उन्होंने फैंस द्वारा दिए गए नाम ‘विरोश’ के तौर पर अपनी शादी का ऐलान किया था. विजय देवरकोंडा ने वेडिंग फेस्टिविटी में खेले गए क्रिकेट, जापानी डिनर और अन्य मौज-मस्ती के पलों की छोटी-सी झलक फैंस को दिखाई है. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर विजय ने कुछ तस्वीरें डाली थीं जिनमें फूलों के बीच उनका और रश्मिका का नाम लिखा हुआ था. इसके अलावा हल्दी सेरेमनी में फ्लावर शेप वाले टब में दो छोटे स्टूल भी रखे दिखाई दिये थे.
विजय के इंस्टाग्राम पर फोटोज
अब फोटोज के जरिए विजय देवरकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सबका ध्यान खींच लिया है. उनके अकाउंट में ज्यादातर फिल्मों से जुड़े लुक्स की तस्वीरें हैं. इसके अलावा परिवार के साथ बिताए गए पल और दोस्तों के साथ छुट्टियों की फोटोज भी मौजूद हैं. विजय को लगभग 22.2 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि उन्होंने किसी को भी फॉलो नहीं किया है यहां तक कि अपनी लेडी लव रश्मिका मंदाना को भी नहीं.
रश्मिका की इंस्टाग्राम स्टोरी
वहीं दूसरी तरफ रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अलग-अलग सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की थीं. इनमें सजी हुई टेबल और चेयर दिखाई दीं. साथ ही उनके डॉग्स की पेंटिंग और कुछ डेकोरेटिव आइटम्स भी नजर आए थे. रश्मिका का इंस्टाग्राम अकाउंट फिल्मों के अनदेखे पलों, विज्ञापनों, छुट्टियों और कुछ कैंडिड मोमेंट्स से भरा हुआ है. उनकी इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग लगभग 49.1 मिलियन है. साथ ही एक्ट्रेस 341 लोगों को फॉलो कर रही हैं जिसमें उनके पति विजय देवरकोंडा समेत सास माधवी देवरकोंडा और देवर आनंद देवरकोंडा भी शामिल हैं.
सोशल मीडिया में दोनों का अंतर
दोनों की सोशल मीडिया एक्टिविटी की तुलना की जाए तो विजय देवरकोंडा रश्मिका मंदाना की तुलना में कम एक्टिव रहते हैं. शायद यही कारण है कि उन्होंने किसी को भी फॉलो करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है. हालांकि उम्मीद की जा सकती है कि शादी के बाद वे अपनी पत्नी रश्मिका को सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करेंगे. और उनके साथ रोमांटिक पलों की फोटोज शेयर करेंगे. अगर इतना भी नहीं तो कम से कम उन्हें फॉलो तो कर ही लेंगे.



